बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

खगड़िया में MP-MLA के सामने ही लोगों ने CO से की हाथापाई, कपड़े भी फाड़ दिये

खगड़िया में MP-MLA के सामने ही लोगों ने CO से की हाथापाई, कपड़े भी फाड़ दिये

खगड़िया. मंदिर में आरओ प्लांट का शिल्यांस करने आये चौथम अंचल के CO को स्थानीय लोगों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। इस दौरान स्थानीय लोगों ने सीओ के साथ हाथापाई भी की और उनके कपड़े भी फाड़ दिये। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने मामला को शांत करवाया।

मिली जानकरी के अनुसार खगड़िया के मानसी थाना इलाके के धमारा कात्यायनी मंदिर परिसर अंचलाधिकारी भरत भूषण आरओ प्लांट का शिलान्या करने पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने एक मुकदमे को लेकर भारी हंगामा किया। सीओ के साथ हाथापाई कर उनके कपड़े भी फाड़ दिये। घटना के दौरान खगड़िया के सांसद महबूब अली केसर और एमएलए भी मौजूद थे।

वहीं लोगों के हंगामा के बाद आसपास में अफरा-तफरी मच गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को शांत करवायी। फिलहाल लोगों का हंगामा शांत हो गया है।

Suggested News