बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में सरकारी शिक्षक अभिजीत सेन गुप्ता ने जिले का नाम किया रौशन, UNO के शैक्षिक सिमुलेशन में बेस्ट डिप्लोमेट के तौर पर हुआ चयन

मुंगेर में सरकारी शिक्षक अभिजीत सेन गुप्ता ने जिले का नाम किया रौशन, UNO के शैक्षिक सिमुलेशन में बेस्ट डिप्लोमेट के तौर पर हुआ चयन

MUNGER : मुंगेर शहर स्थित बड़ी बाजार निवासी पेशे से सरकारी शिक्षक डॉक्टर अभिजीत सेन गुप्ता ने जिले का नाम वैश्विक पटल पर रौशन किया है। दरअसल अभिजीत सेन गुप्ता का चयन संयुक्त राष्ट्र संघ के शैक्षिक सिमुलेशन में बेस्ट डिप्लोमेट के रूप में किया गया है। 

संयुक्त राष्ट्र संघ का यह शैक्षिक सिमुलेशन यूनाइटेड किंगडम लंदन में 27 से 30 सितंबर तक होने वाला है। इस शैक्षिक सिमुलेशन में करीब 100 से ऊपर  देश भाग ले रहे हैं। इस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में  विभिन्न देशों के शैक्षिक तकनीक के बारे में बोलने का अवसर मुंगरे के अभिजीत सेन गुप्ता को मिला है। जो अपने आप में एक बड़ी बात है। 

विदित हो कि वर्ष 2024 के लिए अभिजीत सेन गुप्ता को पद्मश्री के लिए भी नोमिनेट किया गया था। इसके पूर्व भारतीय गौरव पुरस्कार से भी इन्हे सम्मानित किया गया था। इनकी पुस्तक एडवांसेज इन जूलॉजी आज भारत में काफी चर्चित है।

मुंगेर से इम्तियाज़ खान की रिपोर्ट

Editor's Picks