बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालन्दा में पेड़ की छांव में बैठे बच्चे के ऊपर गिरी डाली, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

नालन्दा में पेड़ की छांव में बैठे बच्चे के ऊपर गिरी डाली, मौके पर हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

NALANDA : जिले के अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनंद गांव में रविवार को पेड़ की टहनी टूट कर गिरने से उसके नीचे दबकर एक किशोर की मौत हो गई। मृतक योगेन्द्र पासवान का (12) वर्षीय पुत्र अनीस कुमार है। घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि योगेंद्र पासवान खेत में काम कर रहे थे। जिनके लिए खाना लेकर उनका बेटा अनीस कुमार खेत गया हुआ था। 

पिता को खाना देने के बाद तेज धूप के कारण वह आम के पेड़ के नीचे बैठकर छांव में आराम कर रहा था। तभी अचानक आम की एक टहनी टूट कर उसके ऊपर गिर गई। जिसके नीचे वह दब गया। जब तक आसपास के लोग वहां पहुंचते तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मौके पर कोहराम मच गया। परिजनों की चीख पुकार से गांव का माहौल गमगीन हो गया। 

मौत की सूचना मिलते ही पुलिस गांव पहुंची और किशोर के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। थानाध्यक्ष शोएब अख्तर ने बताया कि पेड़ की टहनी टूटने से उसके नीचे दबकर किशोर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम कराने की प्रक्रिया चल रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News