बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नालंदा पुलिस ने बरामद किया कारतूस का जखीरा, 2203 जिन्दा कारतूस और पिस्टल के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

नालंदा पुलिस ने बरामद किया कारतूस का जखीरा, 2203 जिन्दा कारतूस और पिस्टल के साथ दो तस्कर को किया गिरफ्तार

NALANDA : जिले में आज पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ हथियार का जखीरा पुलिस ने बरामद किया है। दरअसल जिले के गिरियक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर वाहन चेकिंग के दौरान हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया था। 

पुलिस ने इसके निशानदेही पर नगर थाना क्षेत्र के गढपर मोहल्ला में युवक के घर से कारतूस का जखीरा बरामद किया है। पुलिस ने इसके घर के दीवाल में बने तहखाने में छिपाकर रखें 2203 कारतूस, दो पिस्टल और मैगजीन बरामद किया है।  

एसपी अशोक मिश्रा ने बताया कि पुलिस ने धीरज की निशानदेही पर घोसरावां निवासी रामानंदन सिंह के पुत्र राकेश कुमार को भी गिरफ्तार किया है जबकि अन्य आरोपी फरार है। 

उन्होंने कहा की गढ़ पर निवासी अशोक गिरी का पुत्र धीरज गिरी और राकेश अपने अन्य साथियों की मदद से जिले में हथियार और कारतूस की आपूर्ति करता था। वह हथियार और कारतूस कहां से लाता था। इसकी जांच एसआईटी टीम द्वारा की जा रही है।

नालंदा से राज की रिपोर्ट 

Suggested News