बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

नवादा में पूर्व मुखिया ने उप मुखिया पति को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

नवादा में पूर्व मुखिया ने उप मुखिया पति को पीट-पीटकर किया अधमरा, अस्पताल ले जाने के दौरान मौत

नवादा. जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र के कोनंदपुर उपमुखिया सुशीला देवी के 37 वर्षीय पति विपिन कुमार पर जानलेवा हमला किया गया है। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। नवादा में उपचार के बाद उन्हें पटना रेफर कर दिया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई।

बढौना गांव में मंगलवार को पूर्व मुखिया व उप मुखिया के पति के बीच जमकर खूनी संघर्ष हुआ। इसमें उप मुखिया के पति को पीट-पीटकर लहूलुहान कर दिया। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया। यहां से चिंताजनक हालत में उप मुखिया के पति को पटना रेफर किया गया। इस दौरान रास्ते में ही उप मुखिया के पति विपिन ने दम तोड़ दिया।

मौत की खबर मिलने के बाद इलाका में दहशत का माहौल कायम हो गया है। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया राजेश उर्फ बबलू महतो, संजय कुमार, कुंदन कुमार सहित दर्जनों लोग मिलकर लाठी डंडा से जमकर मारपीट की। वहीं थाना प्रभारी ने कहा है कि दोनों के बीच विवाद हुआ है। एक व्यक्ति की मौत हुई है, मामला की जांच की जा रही है।


Suggested News