बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में बेखौफ अपराधी पुलिस को हर दिन दे रहे चुनौती, घर में घुसकर महिला के साथ की बड़ी लूट, इलाके में मचा हड़कंप...

पटना में बेखौफ अपराधी पुलिस को हर दिन दे रहे चुनौती, घर में घुसकर महिला के साथ की बड़ी लूट, इलाके में मचा हड़कंप...

PATNA: बिहार में अपराधिक घटनाएं चरम पर है। राज्य में अपराधी आए दिन आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। अभी पुलिस एक मामले को नहीं सुलझाती कि अपराधी एक ओर घटना को अंजाम दे देते हैं। ताजा मामला पटना का है। जहां दिनदहाड़े दो बाइक सवार अपराधियों ने एक घर में घुस कर महिला के साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है। 

दरअसल, मामला जक्कनपुर थाना क्षेत्र के कन्नूलाल रोड के पास स्थित मकान का है। जहां दिनदहाड़े दो बाइक पर सवार होकर आए तीन की संख्या में अपराधियों ने घर में घुसकर महिला के  साथ बड़ी लूट की घटना को अंजाम दिया है।

बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला अंजली कुमारी घर में अकेली थी औऱ पूजा कर रही थी। इसी दौरान तीनों अपराधी हथियार के साथ घर में दाखिल हुए और पिस्टल महिला पर तान दिया। महिला पिस्टल और अंजान लोगों को देखकर घबरा गई। जिसके बाद अपराधियों ने लूट की बड़ी घटना को अंजान दे दिया। 

पीड़ित महिला अंजली कुमारी के अनुसार अपराधी जबरन घर में घुसे और पिस्टल महिला पर तानकर उसके साथ मारपीट की। वहीं चीखने चिल्लाने पर अपराधियों ने महिला के गले में पहने सोने की चेन को लूट फरार हुए है, हालांकि घटना स्थल पर लगे सीसीटीवी कैमरे में अपराधियों की तस्वीर कैद हुई है। पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी है।



Suggested News