बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

पटना में चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया और मुखिया प्रत्याशी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 घायल.......

पटना में चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया और मुखिया प्रत्याशी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 घायल.......

PATNA: राजधानी पटना में चुनावी रंजिश को लेकर मुखिया और मुखिया प्रत्याशी के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग हुई है। इस फायरिंग में दो महिला समेत 3 लोग घायल हो गए हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

घटना पटना के गौरीचक के कंडाप गांव की बताई जा रही है। गोली की घटना के बाद से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। घटनास्थल पर लोगों की काफी भीड़ इकट्ठा हो गयी। पुलिस को मामले की जानकारी दे दी गयी है। जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच में जुट गयी है। बताया जाता है कि अभी 2 दिन पूर्व पंचायत चुनाव का परिणाम घोषित हुआ है। चुनाव परिणाम में कंटाप तारनपुर पंचायत से राजू सिंह मुखिया घोषित किए गए। ग्रामीणों ने बताया कि कंडा तारनपुर पंचायत से ही संजीव कुमार उर्फ फौजी मुखिया प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ रहे थे, जिन्हें हार मिली।चुनाव परिणाम घोषित होते ही संजीव कुमार हार से पूरी तरह विचलित हो गए और बृहस्पतिवार को गोपालपुर कंडा बांध के नजदीक इंडियन बैंक के पास कई लोगों से मारपीट शुरू कर दी। 

जब लोगों ने इसका विरोध किया तो संजीव कुमार अपने कुछ समर्थकों के साथ गोलीबारी कर दी। इस गोलीबारी में गोपालपुर खंडप गांव के लव अजीत कुमार इंदु देवी डोली कुमारी को हल्की चोट लगी और वे घायल हो गए। ग्रामीणों ने कंधार गोपालपुर गांव में दर्जनों राउंड फायरिंग की बात बताई। वहीं, गौरीचक थानेदार ने बताया कि फायरिंग की सूचना मिली है। मामले की पड़ताल की जा रही है।

Suggested News