बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में जदयू की रेखा देवी ने राजद के शैलेन्द्र कुमार को दी शिकस्त, सासाराम में भाजपा के संतोष कुमार 684 मतों से हुए विजयी

सीतामढ़ी में जदयू की रेखा देवी ने राजद के शैलेन्द्र कुमार को दी शिकस्त, सासाराम में भाजपा के संतोष कुमार 684 मतों से हुए विजयी

SITAMARHI : बिहार के सीतामढ़ी शिवहर स्थानीय प्राधिकरण कोटे के विधान परिषद् चुनाव मे एनडीए प्रत्याशी रेखा देवी 75 मतों से विजय हुई है। दूसरी वरीयता में राजद प्रत्याशी से अधिक वोट कांग्रेस उम्मीदवार को आने से रिजल्ट एनडीए गठबंधन से जदयू प्रत्याशी रेखा देवी के पक्ष मे चला गया है। 

बता दे कि जीतने के लिए प्रथम वरीयता के 2427 मत चाहिए थे। जिसमे जदयू प्रत्याशी रेखा देवी को 2316 मत मिले। लेकिन वे 111 मतों  से पीछे रह गई थी। जबकि राजद प्रत्याशी शैलेन्द्र कुमार उर्फ़ कब्बू खिरहर को 2254 मत मिले थे। वो 173 वोट से पीछे रह गए थे। बताते चलें की एमएलसी का चुनाव को जदयू नेता देवेश चंद्र ठाकुर सहित सभी एनडीए नेताओं ने प्रतिष्ठा का विषय बनाया था।

वहीँ सासाराम में भाजपा के संतोष कुमार सिंह 684 मतों से चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने राजद के कृष्ण कुमार सिंह को शिकस्त दी है। इस चुनाव में राजद के कृष्ण कुमार सिंह के 2368 मत मिले। जबकि भाजपा के संतोष कुमार सिंह को 3052 मत हासिल हुए हैं। इस तरह कैमूर रोहतास स्थानीय प्राधिकार चुनाव में भाजपा ने जीत दर्ज की है।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News