बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीतामढ़ी में थानेदार ने महिला पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

सीतामढ़ी में थानेदार ने महिला पर जमकर बरसाए लाठी-डंडे, वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल

SITAMARHI : नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार के राज्य में आए दिन महिलाओं के साथ अत्याचार व बर्बरता पूर्ण रवैए का प्रयोग किया जा रहा है। ताजा मामला सीतामढ़ी जिले के सुरसंड थाना क्षेत्र की है जहां सुरसंड थानाध्यक्ष के द्वारा एक महिला को बर्बरता पूर्ण लाठी से महिला की पिटाई करने का वीडियो बड़ी तेजी से सोशल मीडिया को वायरल हो रहा है। 

प्राप्त जानकारी अनुसार दो महिला आपस में झगड़ रही थी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को शांत कराया। शांत न होने की स्थिति में पुलिस ने लाठी  का प्रयोग किया। 

उक्त मामले में सदर एसडीपीओ पुपरी विनोद कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। एक पक्ष के द्वारा अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। जिसमे लड़की की बरामदगी की गई थी। जिसको लेकर दोनो महिला आपस में झगड़ रही थी।

उन्होंने कहा की यातायात प्रभावित हो रहा था। जिसको लेकर बल का प्रयोग किया गया है। फिलहाल थानेदार से जानकारी लेने के बाद करवाई हेतु वरीय अधिकारी को रिपोर्ट सौंपा जाएगा।

सीतामढ़ी से अविनाश की रिपोर्ट

Suggested News