बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सिवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व मुखिया हत्याकांड में 3 बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

सिवान पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, पूर्व मुखिया हत्याकांड में 3 बदमाशों को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

SIWAN : सिवान पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली हैं। जहाँ पूर्व मुखिया हत्या मामले में 3 अपराधियों को पुलिस ने धर दबोचा हैं। पिछले 24 मई को मैरवा थाना क्षेत्र के बभनवाली पंचायत के पूर्व मुखिया दिलीप सिंह को अपराधियों ने गोसाई टोला के समीप गोली मार हत्या कर दिया था। जिसके बाद सींवान एसपी ने अपराधियो की गिरफ्तारी को लेकर टीम का गठन कर छपेमारी तेज करा दिया था। कई एंगल से पुलिस जांच में जुट गई थी। 

घटनास्थल के आस पास लगे cctv कैमरे के आधार पर पुलिस ने आज 3 अपराधियों की पहचान कर पिस्टल और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया हैं। सीवान एसपी ने बताया की दिलीप सिंह की हत्या का मुख्य कारण जमीनी विवाद हैं। जमीन को लेकर हिमांषु सिंह और दिलीप सिंह में हत्या से एक दिन पहले ही कहा सुनी हुई थी। जिसके बाद हिमांषु सिंह ने अगले ही दिन अपने दोस्तों के साथ मिलकर दिलीप सिंह को रास्ते मे घेरकर गोली मार हत्या कर दिया। 

गिरफ्तार अपराधियो में बभनवली निवासी मनोज सिंह के पुत्र हिमांषु सिंह,नवका टोला निवासी विधाय गोड के पुत्र नीरज कुमार,तो वही तीसरा अपराधी दरौली निवासी स्व पंचदेव सिंह के पुत्र उज्जवल सिंह ने मिलकर पूर्व मुखिया दिलीप सिंह की हत्या कर दी थी। घटना में शामिल गिरफ्तार तीन अपराधीओ के पास से दो पिस्टल, कारतूस, मोबाइल बरामद हुआ हैं। अभी को कानूनी कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही हैं।

सिवान से विजय की रिपोर्ट 

Suggested News