बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार की कश्ती में, लहरों की मस्ती में चले हम... पुलिस से दूर! गंगा की उफनती धाराओं के बीच नाव पर बार बालाओं का डांस

प्यार की कश्ती में, लहरों की मस्ती में चले हम... पुलिस से दूर!  गंगा की उफनती धाराओं के बीच नाव पर बार बालाओं का डांस

PATNA/ARA : गंगा-सोन की उफनती लहरें और उसके ऊपर नाव पर मस्ती में झूमती बार बालाएं। बिहार में अब तक शादी समारोहों में बार बालाओं का डांस ही आयोजित किया जाता था, लेकिन अब बालू माफियाओं ने गंगा की लहरों के बीच भी बार बालाओं का डांस कार्यक्रम आयोजित करना शुरू कर दिया है। मंगलवार को ऐसा ही एक वीडियो सामने आया है। जिसमें एक बड़े नाव पर ठुमके लगाते डांसर और झूमते एक दर्जन लोग नजर आ रहे हैं। कई लोग नाव लगाकर इस डांस काे देख रहे हैं। वीडियो भोजपुर जिले का बताया जा रहा है। बताया गया कि कि बालू माफिया ने नाव पर यह डांस (Dance on Boat) कराया था।  माना जा रहा है ऐसा आयोजन पुलिस की पकड़ से बचने के लिए किया गया है। 

पुलिस को नहीं थी खबर

नाव पर नर्तकियों के डांस का वीडियो भोजपुर जिले के बड़हरा क्षेत्र के बिंदगांवा के पास का  बताया जा रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं कि यह वीडियो कब की है। सूत्रों का कहना है कि बिंदगांवा में गंगा और सोन के संगम के पास का यह वीडियो है। जिसे बालू माफिया ने आयोजित कराया था। इसमें एक बड़े नाव पर नाच हो  रहा है। वीडियो में नदी के किनारे कई नाव लगे दिख रहे हैं। चारों ओर नाच देखने वालों की भीड़ है।  हालांकि यह स्‍पष्‍ट नहीं हो सका है नाचने वाला पुरुष है या नर्तकी।  वहीं जब पुलिस से इस वीडियो के बारे में जानकारी मांगी गई तो उन्होंने इस पर अपनी अनभिज्ञता जाहिर की है। 

बता दें प्रदेश में सबसे अधिक बालू का खनन भोजपुर जिले से किया जाता है, जिसमें बड़ी संख्या में ऐसे बालू माफिया की है, जो हर दिन करोड़ों रुपए की अवैध माइनिंग कर रहे है। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर दिन यहां 12 करोड़ से अधिक के अवैध बालू खनन का काम किया जा रहा है।

Suggested News