बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांग कांग को 26-0 से रौंदा

भारतीय हॉकी टीम ने रचा इतिहास, हांग कांग को 26-0 से रौंदा

N4N DESK: एशियन गेम्स में भारतीय हॉकी टीम ने इतिहास रच दिया है. भारतीय हॉकी के इतिहास में अब तक की ये सबसे बड़ी जीत है. बुधवार को पूल मैच में हांग कांग को 26-0 से रौंदकर भारतीय हॉकी टीम ने  इतिहास रच दिया है. यह हॉकी में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत है.

  
 18 वें एशियाई खेल में हॉकी टीम का शानदार आगाज

इससे पहले भारतीय टीम ने 1932 में 24-1 से अमेरिका पर रिकार्ड जीत दर्ज की थी. आजादी से पहले 1932 में लॉस एंजेलिस ओलंपिक गेम्स में अमेरिका को 24-1 से मात दी थी. इस मैच में भारत शुरुआत से ही हावी था. बता दें कि इससे पहले टीम ने 18वें एशियाई खेलों में अपने अभियान का शानदार आगाज किया था. पहले ही मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबान इंडोनेशिया को 17-0 से रौंद कर रख दिया था. यह भारत की एशियाड में अब तक की सबसे बड़ी जीत है. मैच में भारत के 9 से ज्यादा खिलाड़ियों ने गोल किए.

दो मिनट के अंदर इंडिया ने किया पहला गोल

हांग कांग के खिलाफ भारत की शुरुआत काफी आक्रमक रही. इंडिया टीम के फॉरवर्ड खिलाड़ी आकाशदीप ने दो मिनट के अंदर ही पहला गोल करते हुए अपने टीम को बढ़त दिला दी. एक मिनट बाद मनप्रीत सिंह ने भारत के लिए दूसरा गोल किया. शानदार शुरुआत के बाद भारत ने तेज हॉकी खेलना जारी रखा और पहले क्वार्टर में चार गोल कर दिए. रूपिंदर पाल सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर के माध्यम से दो और एसवी सुनील एवं विवेक सागर ने एक-एक गोल दागा. दूसरे क्वार्टर में भारत ने आक्रामक खेल दिखाते हुए कुल आठ गोल दागे. मंदीप सिंह और ललित उपाध्याय ने दो-दो, जबकि मनप्रीत, हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास और वरुण कुमार ने एक-एक गोल किया.भारतीय खिलाड़ियों ने दूसरे हाफ में भी गोल करना जारी रखा और कुल 12 गोल दागे.

Suggested News