बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मलवे की रक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने एक साल में खर्च कर दिए 15 लाख रूपये, जानिए क्या है पूरा मामला

मलवे की रक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने एक साल में खर्च कर दिए 15 लाख रूपये, जानिए क्या है पूरा मामला

N4N DESK : भारतीय रेलवे की अरबों की सम्पत्ति देश के अलग अलग कोने में बिना सुरक्षा के इधर उधर पड़ी है। करोड़ों की जमीन पर लोगों ने अवैध कब्ज़ा कर रखा है। इसके बावजूद रेलवे को इसकी चिंता नहीं है। लेकिन झारखण्ड के धनबाद में ऐसा मामला सामने आया है। जहाँ मलवे के लिए रेलवे ने एक साल के भीतर 15 लाख रूपये खर्च कर दिए। 

मामला धनबाद के हिल कॉलोनी का बताया जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक रेलवे के कंस्ट्रक्शन विभाग (सिग्नल एंड टेलीकॉम) ने नई लाइन बिछाने के लिए केबल का ड्रम मंगाया था। पांच मार्च 2021 को यहां रखे केबल ड्रम धू-धू कर जल उठे थे। धुएं का गुब्बार ऐसा था कि धनबाद के किसी कोने से उसे देखा जा सकता था। 13 घंटे तक कड़ी मशक्कत के बाद अग्निशमन विभाग ने केबल ड्रम की आग पर काबू पाया था। करीब 400 केबल ड्रम जल कर मलबों के ढेर बन गया था। आग से रेलवे को पांच करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान होने का अनुमान लगाया गया था। इसके बाद रेलवे की ओर से बताया गया की इस घटना की जांच मुख्यालय की ओर से की जाएगी। 

हालाँकि एक साल गुजर जाने के बाद भी इस घटना की जांच रेलवे की ओर से नहीं करायी गयी। लेकिन तार के इस मलवे मलवे की रक्षा के लिए यहां आरपीएफ जवानों की तीन शिफ्ट में ड्यूटी लगाई गयी है। इस जवानों को एक साल में वेतन के रूप में 15 लाख रूपये का भुगतान किया जा चुका है। बताया जा रहा है की केबल जलकर राख हो गए। लेकिन तार के ताम्बे अभी भी बचे हुए हैं। जिनकी रक्षा के लिए आरपीएफ जवानों की तैनाती की गयी है। हालाँकि तार की मलवे की वजह से कई लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है की जिस इलाके में तार पड़े हुए हैं। उससे कई कॉलोनी में आने जाने का रास्ता है। वहीँ रेल कर्मी भी ड्यूटी पर जाने के लिए इसी रास्ते पर जाने का उपयोग करते हैं।  


Suggested News