बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मनेर में चुनावी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

मनेर में चुनावी रंजिश में अंधाधुंध फायरिंग, 2 लोगों को लगी गोली, इलाके में फैली सनसनी

पटना. राजधानी पटना के मनेर से चुनावी रंजिश में ताबड़तोड़ फायरिंग करने का मामला सामने आया है। इस घटना में 2 लोग गंभीर रूप से जख्मी बताये जा रहे हैं। सभी को इलाज के लिए हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया गया है। बताया जाता है कि शुक्रवार की रात खासपुर में चुनावी रंजिश को लेकर दो पक्षों में गोलीबारी की घटना हुई है।

इस घटना में गोली लगने से दो लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए दानापुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो वोटरों के बीच प्रत्याशियों के द्वारा पैसा बांटने व विरोध को लेकर दो उम्मीदवारों के पक्षों के बीच कहासुनी के साथ ही मारपीट हुई। मारपीट के बाद तनाव की स्थिति बनी। इसके बाद कई राउंड गोलीबारी हुई। इस में गोली लगने से दो लोग जख्मी हो गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही दानापुर एएसपी व मनेर पुलिस दल बल के साथ पहुंचकर मामले की जांच कर कार्रवाई में जुटी हुई है। इस संबंध में दानापुर एएसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है, मामले में जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।

Suggested News