बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

गया में एक और महिला मरीज की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

गया में एक और महिला मरीज की जांच रिपोर्ट आई पॉजिटिव, मचा हड़कंप

Gaya : जिले में आज एक और कोरोना संदिग्ध महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। लगातार तीसरे दिन तीन संदिग्धों की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद जिले में हड़कंप मच गया है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या अब बढ़कर तीन हो गई है।  

बता दें बुधवार को शहर के गुरुद्वारा रोड की एक महिला मरीज की रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

गया जिलाधिकारी अभिषेक सिंह ने बताया कि पहाड़पुर की रहने वाली 23 वर्षीय महिला की जांच रिपोर्ट आज पॉजिटिव आई है। इससे पहले इस महिला के पति की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी है। 

उन्होंने बताया कि उसका पति मुंगेर से आया था। जिसके बाद अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल में उसे भर्ती कराया गया था। जिसके बाद उसकी जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी। 

डीएम ने बताया उक्त मरीज जिले का पहला पॉजिटिव केस था। उन्होंने कहा कि पहले केस के मरीज के सभी परिजनों को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल अस्पताल आईसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था। सभी की जांच रिपोर्ट पटना भेजी गई थी। आज आरएमआई, पटना से जांच रिपोर्ट आई। जिसमें महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। 

उन्होंने कहा की प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है। पॉजिटिव आने वाले मरीज जिस क्षेत्र के रहने वाले हैं। उस क्षेत्र के 3 किलोमीटर के एरिया को सील कर दिया गया है। पूरे क्षेत्र को सैनिटाइजर किया जा रहा है। इसके अलावा जो लोग भी उक्त मरीज के संपर्क में रहे हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। जिनकी जांच रिपोर्ट भेजी गई है। 

गया से मनोज कुमार सिंह की रिपोर्ट

Suggested News