बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बिहार की जातिवादी राजनीति पर आईपीएस विकास वैभव ने किया हमला, कहा - पहले ऐसा होता तो न चंद्रगुप्त होते न नंद वंश होता

बिहार की जातिवादी राजनीति पर आईपीएस विकास वैभव ने किया हमला, कहा - पहले ऐसा होता तो न चंद्रगुप्त होते न नंद वंश होता

NEW DELHI : बिहार के आईपीएस विकास वैभव द्वारा चलाए जा रहे लैट्स इंस्पायर बिहार कार्यक्रम अब नई दिल्ली पहुंच गया है। जहां कार्यक्रम में देश विदेश के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम के विजन को लेकर विकास वैभव ने न्यूज4नेशन के साथ बातचीत की। उन्होंने बताया कि हमारा लक्ष्य 2047 तक एक ऐसा बिहार बनाना है।  जहां बिहार में रहनेवाले लोगों को प्रदेश में ही काम, इलाज, शिक्षा और बाकी सुविधाएं मिल सके। इसके लिए रोड मैप तैयार किया जाएगा।

जातिवादी राजनीति पर कही यह बात

विकास वैभव ने कहा कि बिहार का इतिहास काफी गौरवशाली और समृद्ध रहा है। उस समय आज की तरह जातिवाद हावि नहीं था। सोचनेवाली बात है कि अगर उस समय जातिवाद होता तो नंदवंश नहीं होता। अगर चाणक्य जाति देखते देखते तो हमें चंद्रगुप्त जैसा शासक नहीं मिला होता। बिहार का इतिहास इसलिए गौरवशाली रहा, क्योंकि उस समय लोग जातियों के चक्कर में नहीं पड़े थे। लैट्स इंस्पायर बिहार के द्वारा हम बिहार के लोगों को उसी ऐतिहासिक बिहार के बारे में बता रहे हैं, ताकि जातिवाद मुक्त एक विकसित बिहार बना सकें।

13 देश, 76 हजार सदस्य

उन्होंने बताया कि लैट्स इंस्पायर कार्यक्रम को न सिर्फ बिहार में बल्कि देश और  विदेशों में रहनेवाले बिहार के लोगों  का समर्थन मिल रहा है। आज इससे 76 हजार लोग जुड़ चुके हैं। 13 देशों में यह लोगों को प्रेरित करने का काम कर रहा है। 

2024 के चुनाव से किनारा

इस दौरान 2024 के लोकसभा चुनाव में अपनी भूमिका को लेकर उन्होंने साफ कर दिया कि उनका विजन 2047 है। बिहार के अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है।


Suggested News