रेलयात्रियों के लिए IRCTC ने बढ़ाई टिकट बुकिंग की सीमा, अब 12 के बजाय कटा सकेंगे 24 टिकट

रेलयात्रियों के लिए IRCTC ने बढ़ाई टिकट बुकिंग की सीमा, अब 12 के बजाय कटा सकेंगे 24 टिकट

N4N DESK : ऑनलाइन रेल टिकट बुक करानेवाले यात्रियों के लिए रेलवे की ओर से बड़ी राहत दी गयी है। दरअसल जिन यात्रियों का आईआरसीटीसी का यूजर अकाउंट आधार से लिंक नहीं था। उन्हें महीने में केवल 6 टिकट कटाने की इजाजत दी गयी थी। वहीँ जिनका यूजर आईडी आधार से लिंक हैं। उन्हें महीने में 12 टिकट कटाने की सुविधा मिलती है। 

इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन ने दोनों तरह के रेलयात्रियों के लिए इस सीमा को बढ़ा दिया है। रेल मंत्रालय की 6 जून की विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को अपनी वेबसाइट/ऐप पर आधार से लिंक नहीं होने वाले यूजर आईडी से एक महीने में अधिकतम 6 टिकट बुक करने की सीमा को बढ़ाकर 12 टिकट कर दिया। 

वहीं, आधार से लिंक आईडी पर एक महीने में अधिकतम 12 टिकट बुक करने की सीमा 24 टिकट तक बढ़ा दी है। इस सुविधा के मिलने से रेलयात्रियों को अधिक से अधिक यात्रा करने में कठिनाईयों का सामना नहीं करना पड़ेगा।

Find Us on Facebook

Trending News