बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

Lakme फैशन वीक में पहली बार दिखा जाह्नवी का हॉट अंदाज़, खूब बजी सीटियां

Lakme फैशन वीक में पहली बार दिखा जाह्नवी का हॉट अंदाज़, खूब बजी सीटियां

N4N Desk: धड़क से अपनी डेब्यू करने वाले श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी मूवी रिलीज के बाद से ही सुर्खियों में बनी हुई हैं. जान्‍हवी कपूर ने अब रैंप पर भी अपने कदम रखे हैं। ब्‍लू और प‍िंक कलर के खूबसूरत लहंगे में वह लैक्‍मे फैशन वीक में नजर आईं.


फ‍िल्‍मफेयर और वॉग जैसी पॉपुलर मैग्‍जींस के कवर पेज के बाद जान्‍हवी कपूर ने अब रैंप पर भी कदम रखा है। जाह्नवी ने फैशन की दुनिया में कदम लक्मे फैशन वीक से रखा है. जाह्नवी शो में बतौर शो स्‍टॉपर नजर आईं. इस दौरान उनकी दोनों बहनें, खुशी कपूर और अंशुला कपूर भी उनको चीयर करने पहुंची थीं।

इस शो में जान्‍हवी कपूर फ्लोरल प्र‍िंट के खूबसूरत ब्‍लू और प‍िंक कलर के लहंगे में नजर आईं। उन्‍होंने अपने लुक को पूरा करने के लिए बालों को हल्‍के कर्ल देकर एक साइड पर समेटा हुआ था। जान्‍हवी कपूर ने रैंप पर अपनी शुरुआत नच‍िकेत बर्वे के शो से की है।इस दौरान वे पूरी तरह कॉन्फ‍िडेंट नजर आईं. जैसे ही उन्होंने एंट्री की, दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाने के लिए सीटियां बजाकर उनका स्वागत किया. 

हालांकि जान्‍हवी कपूर से पहले लैक्‍मे फैशन में सुष्‍म‍िता सेन, हुमा कुरैशी, सोहा अली खान, करिश्‍मा कपूर, सौंदर्या शर्मा जैसे सितारे वॉक कर चुके हैं। सुष्‍म‍िता और सोहा की ड्रेसेज को तो खासतौर पर तारीफ मिली है। जान्‍हवी कपूर की बात है तो उन्‍होंने इस साल ईशान खट्टर के साथ करण जौहर के प्रोडक्‍शन की फ‍िल्‍म धड़क के साथ बॉलीवुड में कदम रखा है। 





Suggested News