बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, 1 की मौत, 30 लोग घायल

जम्मू बस स्टैंड पर ग्रेनेड से हमला, 1 की मौत, 30 लोग घायल

JAMMU : जम्मू में गुरुवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ। आतंकियों ने जम्मू में स्टैंड पर खड़ी एक बस पर ग्रेनेड फेंका, जिसके बाद एक बड़ा धमाका हुआ। इस हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि 30 से अधिक लोग घायल हुए हैं। इनमें से 5 की हालत गंभीर है। ये धमाका करीब 11.30 बजे हुआ था, घायलों को जम्मू मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है। जम्मू-कश्मीर पुलिस के IG एमके सिन्हा ने इस बात की पुष्टि की है कि ये हमला ग्रेनेड से किया गया है।

घायलों का इलाज जीएमसी में चल रहा है। बड़ी संख्या में पुलिस ने पूरे इलाके को घेर लिया है। घटना स्थल की जांच की जा रही है। मुख्य सचिव बीवीआर सुब्रमण्यम समेत अनेक वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। विस्फोट कहां और कैसे हैं हुआ इसकी स्पष्ट जानकारी अभी नहीं मिल पायी है। पुलिस हमलावर की तलाश कर रही है। धमाके के बाद पूरे शहर में अफरातफरी का माहौल है। पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है। 

प्रत्यक्षदशिर्यों के अनुसार, सामान्य दिनों की तरह भीडभाड़ थी। सुबह लगभग 11.30 बजे एक तेज धमाके की आवाज सुनाई दी और लोग इधरउधर भागते नजर आए। लोगों ने बताया कि कोई चीज ऊपर से एक बस के पास आकर गिरी। धमाके से बस क व्यापक नुकसान पहुंचा और उसके कांच टूट गई। जिस बस के पास यह धमाका हुआ उसमें छह से सात लोग सवार थे।इनके अलावा धमाके से आसपास के दुकानदार व कुछ यात्री घायल हो गए।
 
 इन्हें तुरंत स्थानीय लोगों के सहयोग से गवर्नमेंट मेडिकल कालेज ले जाया गया। इनमें से कई की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस व सीआरपीएफ के जवान वरिष्ठ अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच  गए। पूरे एरिया को कॉर्डन आफ कर हमलावर की तलाश की जा रही है।

Suggested News