बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गये मुखिया जी, अब थाना में पुलिस कर रही है आवभगत

रंगरेलियां मनाते रंगे हाथ पकड़े गये मुखिया जी, अब थाना में पुलिस कर रही है आवभगत

JAMUI : जमुई से पुलिस ने एक रंगीले मुखिया को गिरफ्तार किया है। मुखिया के साथ दो और लोग भी अय्याशी करते पकड़े गये हैं। बताया जा रहा है कि जमुई के महिसौड़ी मुहल्ला स्थित एक मकान में खैरा प्रखंड के हड़खार पंचायत के मुखिया मुन्ना साव अपने साथियों के साथ रंगरेलियां मना रहा था तभी पुलिस वहां पर छापेमारी कर उसे पकड़ लेती है। साथ में मुखिया जी के दो साथी भी पकड़े जाते हैं। 

भागलपुर से बुलायी गयी थी लड़की 

सोमवार को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर मुखिया जी को लड़की के साथ आपत्तिजनक अवस्था में पकड़ा। एसडीपीओ रामपुकार सिंह ने बताया कि मुखिया के अलावा अन्य दो लोग भी पकड़े गये हैं, जिसमें एक का नाम कन्हैया सिंह है और दूसरे का मुकेश साव। कन्हैया सिंह के मकान में ही रासलीला रचाई जा रही थी। बताया जा रहा है कि वहां पर काफी दिनों से जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा था। भागलपुर के बरारी से लड़की को बुलाया गया था, जिसके साथ मुखिया आपत्तिजनक हालात में पकड़ा गया।   

मुखिया जी पर दर्ज हैं कई संगीन मामले

मुखिया मुन्ना साव के बारे में कहा जाता है कि वह इलाके का कुख्यात अपराधी है। उसपर दर्जनों संगीन मामले दर्ज हैं। हत्या, लूट, अपहरण व रंगदारी के कई मामलों में वह फरार चल रहा था लेकिन पुलिस की दबिश पर उसने सरेंडर कर दिया और फिर मुखिया का चुनाव लड़ा। इलाके में उसका कितना दबदबा था, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि वह मुखिया का चुनाव निर्विरोध जीत गया।  


Suggested News