बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर रानी चौबे ने थामा भाजपा का दामन

जाप सुप्रीमो पप्पू यादव को लगा बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर रानी चौबे ने थामा भाजपा का दामन

PATNA: 2024 में होने वाली लोकसभा चुनाव के पहले ही देश की राजनीति में कई उथल-पुथल देखने को मिल रहा है। कई नेता एक पार्टी को छोड़ दूसरे पार्टी में शामिल हो रहे हैं। इसी बीच एक बार फिर दो नेता बिहार बीजेपी में शामिल हुए हैं। बता दें कि, सोमवार को बिहार बीजेपी के प्रदेश कार्यालय एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें जाप की नेता रानी चौबे बीजोपी में शामिल हुई। वहीं युवा जदयू के नेता डॉ मृणाल शेखर ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है। बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने इन नेताओं को भाजपा की सदस्यता ग्रहण करवाई। वहीं इस मौके पर भाजपा सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा मौजुद थे। 

बता दें कि, इस दौरान बिहार बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने बिहार सराकर पर जमकर निशाना साधा। वहीं सुशील मोदी ने कर्नाटक में बीजेपी को मिली के हार को लेकर विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि, ज्यादा इतराने की जरूरत नहीं है। यह लोकसभा चुनाव नहीं है। अभी लोकसभा चुनाव होना बाकी है। 

प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में लॉ ऑडर किसी से छुपी नहीं है। सरकार में सहयोगी पार्टी गुंडों की पार्टी है। बिहार में विकाश और रोजगार की चिंता सरकार को नहीं है। नीतीश जी को बस चिंता है कि जेट प्लेन में घूम कर चाय पानी पी कर पीएम बन जाए। राज्य में लॉ ऑडर ठीक रहेगा तो खुद लोगों को रोजगार मिलेगा, उद्योग लगेंगे। लेकिन सरकार को इन सब से मतलब नहीं है। चौधरी ने कहा कि, 2025 आते आते राजद कुछ बचेगा भी तो जेडीयू का नमो निशान मिट जायेगा। ये लोग मिट चावल खिला रहे हैं। लोगों को शराब प्रस्तुत किया जा रहा है। 

 वहीं सुशील मोदी ने कहा कि, कर्नाटक चुनाव में कांग्रेस को सफलता मिली यूपी में नगर निकाय चुनाव में भी भारी सफलता मिली है। लेकिन कर्नाटक चुनाव के बाद विपक्ष जरूरत से ज्यादा इतरा रहा है। लोग भूल जातें हैं विधान सभा और लोक सभा चुनाव में अंतर होता है। बिहार में जिन लोगों ने विधान सभा चुनाव में राजद जेडीयू को वोट दिया वे लोकसभा चुनाव में बीजेपी को वोट देंगे। लोक सभा चुनाव में हम सभी 40 सीटों पर चुनाव जीतेंगे। 

Suggested News