बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

बेटियों के साथ होनेवाले भेदभाव की कहानी कहती है 'जयेशभाई जोरदार', ठेठ गुजराती अंदाज में दिख रहे हैं रणबीर सिंह

बेटियों के साथ होनेवाले भेदभाव की कहानी कहती है 'जयेशभाई जोरदार', ठेठ गुजराती अंदाज में दिख रहे हैं रणबीर सिंह

DESK : अपनी अलग अलग किरदार से दर्शकों के बीच गहरी पैठ बना चुके रणबीर सिंह की नई फिल्म जयेशभाई जोरदार का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में रणबीर सिंह अपनी धाकड़ छवि से कुछ अलग ठेठ गुजराती लुक में नजर आ रहे हैं।  फिल्म के ट्रेलर का दर्शक काफी दिनों के इंतजार कर रहे थे। इस फिल्म में कॉमेडी से साथ-साथ सोशल मैसेज भी दिया गया है। ये फिल्म 13 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 

ट्रेलर की शुरुआत गांव से शुरू होती है। जहां सरपंच की भूमिका में दिख रहे बोमन इरानी  के सामने एक बच्ची की गुहार से होती है। वह कहती है कि स्कूल के सामने लड़के शराब पीकर लड़कियों को परेशान करते हैं...तो आप शराब बंद कर दो। इसपर बोमन ईरानी का जवाब आपको सिर पकड़ने पर मजबूर कर देगा। 


फिल्म की कहानी ग्रामीण इलाके से जुड़ी दिखाई गई है. जहां आज भी बेटा-बेटी में भेदभाव किया जाता है। रणवीर सिंह एक बच्ची के पिता बने हैं। वह जल्द ही दूसरी बार पिता बनने वाले हैं। दूसरी बार में लड़का होगा या लड़की ये जानने के लिए लिंग परीक्षण करवाया जाता है। पूरी फिल्म इसी पर आधारित है। जिसमें पता चलता है कि होनेवाली संतान बेटी है। तो उसे बचाने के लिए कैसे एक बेटा अपने पिता और समाज के विरुद्ध जाने को मजबूर हो जाता है। फिल्म की पूरी कहानी इसी पर आधारित है। 

ये फिल्म एक सामाजिक मुद्दे पर आधारित है। ऐसे में माना जा रहा है कि रणवीर सिंह इस फिल्म के जरिए कॉमिक अंदाज में लोगों को हंसने और सोचने पर मजबूर कर देंगे। फिल्म की कहानी गुजराती पृष्ठभूमि पर है, इसलिए इसमें बोमन ईरानी भी गुजराती किरदार में हैं। फिल्म में रणवीर सिंह के अपोजिट शालिनी पांडे नजर आ रही हैं। शालिनी इससे पहले विजय देवरकोंडा के साथ अर्जुन रेड्डी में नजर आ चुकी है। बीते सोमवार को रणवीर सिंह ने इस फिल्म से जुड़ा एक पोस्टर शेयर किया था। जिसमें रणवीर के हाथ में एक अजन्मा बच्चा दिखाई दे रहा था। फिल्म के डायरेक्टर दिव्यांग ठक्कर हैं। बतौर डायरेक्टर उनकी ये पहली डेब्यू फिल्म है। अब धांसू ट्रेलर देखने के बाद तो फैंस में फिल्म को लेकर उत्सुकता बढ़ गई है। 


Suggested News