बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

देश के इस राज्य में जदयू को मिली बड़ी कामयाबी, 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में 3 पर मारी बाजी

देश के इस राज्य में जदयू को मिली बड़ी कामयाबी, 4 सीटों पर हुए उपचुनाव में 3 पर मारी बाजी

PATNA : अरुणाचल प्रदेश के स्थानीय नगर निकाय के उप चुनाव में जनता दल (यू) की अप्रत्याशित जीत हुई है। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ़ ललन सिंह अपने ट्वीटर अकाउंट से इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा की जदयू ने नगर निकाय की चार सीटों पर चुनाव लड़ा और तीन सीटों पर जीत हासिल किया है। इस जीत के लिए अरुणाचल प्रदेश पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सभी विजयी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।


वहीँ अरुणाचल प्रदेश में हुए पंचायत उपचुनाव में बीजेपी को 130 में से कुल 108 सीटें मिली हैं। जीत के बाद राज्य के मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने राज्य के निवासियों को धन्यवाद दिया है। उन्होंने ट्वीट कर पीएम मोदी का आभार जताते हुए लिखा मैंने अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में छह साल पूरे कर लिए हैं।

उन्होंने कहा की मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार। राज्य सरकार के अधिकारियों और लोगों के निरंतर समर्थन से, हमारी सरकार ने राज्य में विकास सुनिश्चित किया है। 

Suggested News