BHAGALPUR : बिहार में मोकामा और गोपालगंज चुनाव में दोनों जगहों पर महिलाओं की हुई जीत पर पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने दोनों जगहों से महिलाओं के जीतने पर विधानसभा में महिलाओं की संख्या बड़ी है। जिसको लेकर उन्होंने जीत का ताज पहनी दोनों महिलाओं को बधाई दी है। वहीं इसी बहाने ने उन्होंने एक बार फिर से नीतीश कुमार और जदयू पर निशाना साधा है
आरसीपी ने कहा कि पिछले बार जब अनंत सिंह राजद की टिकट पर जीते तो उस समय नीतीश कुमार एनडीए में थे। इसके बाद भी एनडीए को सिर्फ 42 हजार वोट मिले थे। जबकि इस बार वह खुद राजद के साथ थे, लेकिन इसके बाद भी भाजपा के उम्मीदवार को 62 हजार वोट मिले। पिछली बार से 20 हजार अधिक, वोटों का अंतर बताता है कि नीतीश कुमार और जदयू के हिस्से के वोट इस बार राजद को नहीं मिले। जाहिर है कि नीतीश कुमार और जदयू को लोगों ने नकार दिया है।
जल्द करेंगे अपनी पार्टी की घोषणा
जदयू के पूर्व अध्यक्ष ने बताया कि वह जल्द ही अपनी पार्टी की घोषणा करेंगे। फिलहाल वह पूरे बिहार में अपने समर्थकों और कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। इसके बाद पार्टी की घोषणा पर अंतिम फैसला लिया जाएगा