बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जेडीयू सदस्यता अभियान की कछूआ चाल से परेशान हैं पार्टी के मुखिया, फिसड्डी साबित हो रहे जिलों पर विशेष नजर

जेडीयू सदस्यता अभियान की कछूआ चाल से परेशान हैं पार्टी के मुखिया, फिसड्डी साबित हो रहे जिलों पर विशेष नजर

PATNA: जेडीयू इन दिनों सदस्यता अभियान चला रही है।पार्टी की कोशिश है कि अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोडा जाए।इसको लेकर पार्टी के नेताओं,विधायकों को विशेष टास्क दिया गया था। संगठन के स्तर से नेताओं को टास्क दिया गया  कि जो नेता अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे उन्हें संगठन परोक्ष-अपरोक्ष रूप से सम्मानित किया जाएगा।जिस जिले में सदस्यता भियान कछूआ चाल से चल रही अब उनके लिए परेशानी होने वाली है। अब जो जानकारी निकलकर सामने आ रही वह बेहद असंतोषजनक है।कई जिलों में पार्टी का सदस्यता अभियान फिसड्डी साबित हुई है।इससे पार्टी के मुखिया चिंतित हो गए हैं।

नीतीश ने आरसीपी सिंह को दिया दिया जिम्मा

अब जदयू सदस्यता अभियान की समीक्षा करेगी।पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के कंधे पर यह जिम्मा दिया गया है।इसको लेकर तारीख भी तय हो गई है।आरसीपी सिंह जिस दिन जिलों में समीक्षा बैठक करेंगे उस दिन सदस्यता अभियान के प्रभारी और जिले के अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद होंगे।

पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव ने अबतक 6 जिलों के समीक्षा बैठक की तारीख तय कर दी है।इसके तहत रोहतास में 1 अगस्त को बैठक होगी।जबकि 2 अगस्त को भभुआ और  बक्सर में बैठक होगी। 3 अगस्त को  बेगूसराय और 4 अगस्त को शेखपुरा, बरबीघा में सदस्यता अभियान की समीक्षा होगी।

 8 जून से जेडीयू की शुरू हुई थी सदस्यता अभियान

जनता दल यूनाइटेड की सदस्यता का राष्ट्रीय स्तर पर शुभारंभ 8 जून 2019 को पटना से हुई थी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार ने  सदस्यता अभियान की शुरूआत की थी।जेडीयू का 8 जून से शुरू हुआ अभियान 5 जुलाई 2019 तक चला।उसके बाद भी पार्टी ऑनलाईन माध्यम 

Suggested News