बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मंत्री अशोक चौधरी के साथ जदयू नेता छोटू सिंह और रंजीत झा ने भीम संसद की तैयारियों का लिया जायजा, डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की जताई संभावना

मंत्री अशोक चौधरी के साथ जदयू नेता छोटू सिंह और रंजीत झा ने भीम संसद की तैयारियों का लिया जायजा, डेढ़ लाख से अधिक लोगों के आने की जताई संभावना

PATNA : पटना के वेटनरी कॉलेज में 26 नवम्बर को भीम संसद का आयोजन किया जायेगा। इस कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर है। भीम संसद सह सम्मान समारोह की तैयारियों का जायजा लेने के लिए बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री एवं कार्यक्रम के आयोजक डॉ अशोक चौधरी, साथ में पार्टी के प्रदेश महासचिव अरविंद कुमार उर्फ छोटू सिंह तथा रंजीत कुमार झा वेटनरी कॉलेज ग्राउंड पहुंचे। जहाँ उन्होंने कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया। नेताओं ने इस कार्यक्रम में बिहार के कोने कोने से डेढ़ लाख से ज्यादा लोगों के पहुंचने की संभावना जताई है। 

इसके पहले मंत्री अशोक चौधरी में लोगों को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए पाटलिपुत्र संसदीय क्षेत्र के कई इलाकों का दौरा किया। जहाँ लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान मंत्री अशोक चौधरी फुलवारीशरीफ, अनीसाबाद, . पीतवांस मोड़ से मसौढ़ी (चरमा पंचायत), देवरीया मोड़ मसौढ़ी (चरमा पंचायत), गंगाचक (मसौढ़ी, शाहावाद), सरबदही (मसौढ़ी, शाहावाद), सबदुल्लाहचक (मसौढ़ी, खरांट), जगदीशपुर (मसौढ़ी, खरांट), घोरहुआ (मसौढ़ी, कराय पंचायत) और नूरा कावर पर मसौढ़ी गए। जहाँ अशोक चौधरी ने लोगों को 26 नवम्बर को पटना आने का निमंत्रण दिया। 

उन्होंने कहा कहा कि आज साम्प्रदायिक शक्तियां देश को अस्थिर करने में लगी हैं। बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का संविधान खतरे में है। हम सबके नेता नीतीश कुमार ने दलितों के उत्थान के लिए बहुत काम किया है। इसलिए आज जरूरत है कि हम सभी मुख्यमंत्री के नेतृत्व को और ताकत दें। 

उन्होंने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार का हर क्षेत्र में विकास हुआ है। महिलाओं, युवक, युवतियों, छात्र-छात्राओं से लेकर समाज के हर तबके के लिए मुख्यमंत्री ने योजनायें लागू की है। जिसका लाभ लोगों को मिल रहा है। वहीँ बिहार में सड़क, बिजली, अस्पताल की सुविधा लोगों को मिल रही है। जिससे बिहार प्रगति के पथ पर अग्रसर है। 

Suggested News