बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू नेता छोटू सिंह ने की मुलाकात, कहा देश को है आपके नेतृत्व की जरुरत

 मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से जदयू नेता छोटू सिंह ने की मुलाकात, कहा देश को है आपके नेतृत्व की जरुरत

PATNA : बिहार राज्य नागरिक परिषद के पूर्व महासचिव और जदयू नेता अरविन्द कुमार उर्फ़ छोटू सिंह ने आज 1, अन्ने मार्ग जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। उनके साथ जाने माने उद्योगपति विनय सिंह, रमेश गुप्ता, डी वाई पाटिल स्कूल के चेयरमैन रंजन सिंह और जदयू नेता सुबोध कुमार भी मौजूद थे। मुख्यमंत्री से मुलाकात करते हुए छोटू सिंह ने गुलदस्ता देकर उनका अभिनन्दन किया। साथ ही आठवीं बार राज्य का मुख्यमंत्री बनने पर बधाई भी दी। 


वहीँ मुख्यमंत्री से बातचीत के क्रम में छोटू सिंह ने कहा की अब देश को उनके नेतृत्व की जरुरत है। उनके नेतृत्व में देश तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ सकता है। जिस तरह बिहार में मुख्यमंत्री ने आम लोगों के साथ महिलाओं और छात्र-छात्राओं के लिए कई कदम उठाये। स्कूली बच्चे और बच्चियों के लिए साइकिल योजना की शुरूआत की गयी। जिससे स्कूलों में उनकी संख्या में बढ़ोतरी हुई है। वहीँ बालिकाओं के लिए पोशाक योजना की शुरुआत की गयी। जिसका लाभ स्कूल जानेवाली लड़कियों को मिल रहा है। वहीँ मुख्यमंत्री ने बीए तक पढ़ाई करनेवाली युवतियों के लिए प्रोत्साहन योजना शुरू की। जिसके तहत मैट्रिक,इंटर और बीए करनेवाली लड़कियों को राशि दी जाती है। 

छोटू सिंह ने कहा की बिहार सरकार की नौकरियों में महिलाओं को पैतीस प्रतिशत का आरक्षण दिया गया है। जबकि पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में उन्हें पचास प्रतिशत स्थान दिया गया है। मुख्यमंत्री की ही देन है की बिहार के हर गाँव तक बिजली पहुँच गयी है। हर टोले तक सड़क पहुँच गयी है। जबकि सडकों का जाल बिछ जाने से बिहार में कहीं भी पटना से छः घंटे में पहुंचा जा सकता है। राज्य में कई उच्च शैक्षणिक संस्थान बनाये गए है। जहाँ बिहार के नौजवान पढाई करते हैं। सात निश्चय योजना के तहत हर घर तक पीने का शुद्ध पानी पहुँच रहा है। जबकि गाँव की गलियाँ भी अब पक्की हो गयी है। गरीब बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड की शुरुआत की गयी है। 

छोटू सिंह ने कहा की पिछले सोलह सालों में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की तस्वीर बदल दी है। शराब बंदी की मिसाल आज पूरा देश दे रहा है। जबकि मुख्यमंत्री ने लोगों को दहेज़ और बाल विवाह जैसी कुरीतियों के बचने के लिए समाज सुधार अभियान चला रखा है। राज्य में हरियाली बढाने के लिए जल जीवन हरियाली अभियान चलाया जा रहा है। छोटू सिंह में कहा की मुख्यमंत्री की इस अनुभव का लाभ देश को मिले तो देश तरक्की के रास्ते पर दौड़ सकता है।  

Suggested News