बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

मुंगेर में आंगनवाड़ी कर्मचारी को जदयू सांसद ललन सिंह ने किया निराश, मांगों को सुने बिना ही हुए रवाना

मुंगेर में आंगनवाड़ी कर्मचारी को जदयू सांसद ललन सिंह ने किया निराश, मांगों को सुने बिना ही हुए रवाना

MUNGER: नवरात्रि को लेकर जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह माथा टेकने शनिवार को कल्याणपुर बड़ी दुर्गा के दरबार पहुंचे। जहां पर पूजा अर्चना के बाद जब वो वापस लौटे तो उनसे आंगन बाड़ी सेविका सहायिका अपनी मांगों को लेकर उनसे मिलना चाही। तो वो आंगनवाड़ी सेविका सहायिकाओ पर भड़क गए।

दरअसल, मुंगेर में कल्याणपुर बड़ी दुर्गा के दरबार में माथा टेकने जदयू राष्ट्रीय अध्यक्ष सह मुंगेर सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह पहुंचे। वहां अपनी मांगों से सबंधित ज्ञापन देने के लिए घंटों से उनका इन्तेजार आंगनवाड़ी की सेविका सहायिका कर रही थी। लेकिन उनकी मांगों को अनसुना करते हुए ललन सिंह ने उनको फटकार लगाते हुए कहा कि जहां चाहती है वहीं खड़ी हो जाती हैं।

 बताया जा रहा कि गुस्से में जदयू सांसद ने कहा कि, जहां मन होता है वहीं पर खड़ी हो जाती हैं। जबकि आंगनवाड़ी सेविका सहायिका सुबह के 10 बजे से उनका इन्तेजार कर रही थी। पर इन सभी को लम्बे इन्तेजार का शिला के बदले में फटकार मिली। सांसद ने उनसे मिलना तक गंवारा नहीं समझा और सभी कार्यकर्ता निराश होकर अपने अपने घरों को लौट गई।

वहीं इसके पहले ललन सिंह ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री, बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह जी जयंती के अवसर पर मुंगेर में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। जिसके बाद वह कल्याणपुर बड़ी देवी में मत्था टेकने तारापुर जदयू विधायक, डीआईजी डीएम और एसपी सहित कई समर्थकों के साथ पहुंचे। जहां सबसे पहले भव्य पंडाल का मुआयना करते मां के दरबार पहुंचे। सभी ने मां की पूजा अर्चना की। वहीं मंदिर में पूजा करने के बाद मीडिया से कहा की आज हम यहां मां के मंदिर यहीं मांगने आए कि पूरे बिहार में सुख , शांति समृद्धि , बना रहे आपसी भाई चारा बना रहे। आपसी सौहार्द बना रहे यही आशीर्वाद लेने आए हैं । 



Suggested News