जदयू के प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा निर्लज्ज पार्टी है भाजपा, बिहार में 40 सीट पर जीतेगा महागठबंधन

BHAGALPUR : जनता दल यूनाइटेड के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा आज भागलपुर पहुंचे। जहाँ सर्किट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने जमकर केंद्र की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा की भारतीय जनता पार्टी एक निर्लज्ज पार्टी है। बिहार ही नहीं पूरे देश की जनता बीजेपी की चाल को समझ चुकी है। अब बीजेपी का खेल खत्म हो चुका है। 

भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के बनाए संविधान को छेड़छाड़ करने की कोशिश कभी नहीं करने दिया जायेगा। बीजेपी बेचैन हो चुकी है। इसलिए पेट में दर्द हो रहा है। कुछ दिन पहले विधानसभा घेराव को लेकर बीजेपी पर पुलिसिया कार्रवाई करते हुए लाठीचार्ज कर दिया गया था। उसमें कई नेता व कार्यकर्ता घायल हो गए थे। जिसमें जहानाबाद के बीजेपी नेता विजय सिंह का देहांत हो गया था। 

इस मामले को लेकर उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सिर्फ गाल बजाने का काम करती है। सच्चाई कुछ और ही है। पुलिसिया कार्रवाई से भारतीय जनता पार्टी के नेता विजय सिंह की मौत नहीं हुई है। उन्होंने कहा की हम लोग पूरे बिहार में 2024 के लोकसभा चुनाव को पूर्ण बहुमत से जीतने के लिए अपने पार्टी के विस्तार के लिए हर क्षेत्र में दौरा कर रहे हैं। उसी बाबत आज भागलपुर भी पहुंचे हैं। 

Nsmch

उन्होंने कहा की महागठबंधन की सरकार बनेगी और 40 में 40 महागठबंधन के खेमे में आएगा। वही संविधान की रक्षा कैसे हो और जनता दल यूनाइटेड पार्टी कैसे मजबूत हो। इस पर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की गई है। साथ ही उन्होंने बताया कि विपक्षी एकता को मजबूत करना हम लोगों का मुख्य उद्देश्य है।

भागलपुर से अंजनी कश्यप की रिपोर्ट