बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, कल 35, आज 40 ने दिया इस्तीफा

सीएम नीतीश के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला जारी, कल 35, आज 40 ने दिया इस्तीफा

NALANDA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के गृह जिले में जदयू कार्यकर्ताओं के पार्टी छोड़ने का सिलसिला लगातार जारी है। आज 40 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफा देने के बाद कार्यकर्ताओं ने पूर्व केन्द्रीय मंत्री आरसीपी के प्रति अपनी आस्था जताई है। बताते चलें की कल भी जदयू के 35 कार्यकर्ताओं ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर आरसीपी सिंह में अपनी आस्था जताई थी। 

गौरतलब है की केन्द्रीय मंत्री और जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके आरसीपी सिंह के साथ बड़ी संख्या में उनके समर्थकों ने भी जदयू से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने वालों में सबसे प्रमुख नाम आरसीपी सिंह के करीबी और जदयू के शिक्षा प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. कन्हैया सिंह का है। 

पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कन्हैया सिंह ने कहा था कि आरसीपी सिंह नालंदा के बेटे हैं। उनकी जन्मभूमि नालंदा है, तो उनका स्वाभाविक हक बनता है। आरसीपी सिंह के समर्थकों की पूरी इच्छा है कि वे नालंदा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ें और उम्मीद भी है की आरसीपी सिंह नालंदा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगे और उन्हें वहां से कोई नहीं हरा सकता है। 

उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह के साथ जो कुछ हो रहा है और हुआ है वह सबकुछ नालंदा की जनता देख रही है, जो वक्त आने पर जवाब देगी। वही आरसीपी सिंह ने कहा था की नालंदा पर सीएम नीतीश से ज्यादा हक़ उनका है।

Suggested News