बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : बैंककर्मियों की चुनाव में लगी डयूटी, कामकाज प्रभावित

झारखंड चुनाव : बैंककर्मियों की चुनाव में लगी डयूटी, कामकाज प्रभावित

NEWS4NATION DESK : विधानसभाचुनाव में राष्ट्रीयकृत बैंकों के अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लग गयी है। इसके चलते बैंकों का कामकाज प्रभावित हो गया है। बैंकों में लेनदेन करने के लिए उपभोक्ताओं को बैंकों से वापस लौटना पड़ रहा है।

हालांकि शहर में बैंकों के सभी ब्रांच खुले हैं, लेकिन उपभोक्ताओं के काम नहीं हो रहे हैं। मंगलवार को बड़ी संख्या में उपभोक्ता बैंक से बैरंग वापस लौट गए। कर्मचारियों और अधिकारियों के मौजूद नहीं होने की वजह से उनके काम नहीं हो पाए। 

अधिकारियों और कर्मचारियों की कमी के बाद अब बैंकों ने अपने गेटों पर नोटिस बोर्ड टांग दिया है। नोटिस बोर्ड में स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है कि चुनाव कार्य प्रशिक्षण में प्रतिनियुक्त के कारण काम प्रभावित रहेगा।

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News