बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण का मतदान जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट

झारखंड चुनाव : दूसरे चरण का मतदान जारी, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष समेत इन दिग्गजों ने डाले वोट

NEWS4NATION DESK : झारखंड में आज दूसरे चरण के विधानसभा चुनाव के लिए मतदान जारी है। इस चरण में सबसे ज्यादा 20 सीटों पर वोट डाले जा रहे हैं। पूर्वी और पश्चिमी जमशेदपुर को छोड़कर बाकी 18 सीटों पर सुबह सात से दोपहर तीन बजे तक वोटिंग होगा। जबकि इन पूर्वी और पश्चिमीजमशेदपुर सीट पर शाम पांच बजे तक मतदान होगा। इस चरण में 18 सीटें नक्सल प्रभावित हैं। इसे देखते हुए इन क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किये गये हैं।

सुबह सात बजे जारी मतदान के दौरान  सुबह-सुबह कई दिग्गजों ने भी अपने वोट का प्रयोग किया। जमशेदपुर पूर्वी सीट से निर्दलिये प्रत्याशी सरयू राय ने बिष्टुपुर स्थित केएमपीएम वोकेशनल कॉलेज सेंटर के बूथ संख्या- 155 पर जाकर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने लोगों से ज्यादा से ज्यादा वोट कास्ट करने की अपील की।  सरयू राय ने कहा कि शहरी क्षेत्र में आम तौर पर काफी कम मतदान होता है और उस परंपरा को तोड़ने की जरूरत है.
 
 उधर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मण गिलुवा ने चक्रधरपुर में अपने पैतृक गांव टोकलो के बूथ नंबर 74 पर मतदान किया। मतदान के बाद उन्होंने कोल्हान के सभी 14 सीटों पर बीजेपी की जीत का दावा किया।  विधानसभा अध्यक्ष दिनेश उरांव ने पत्नी के साथ सिसई विधानसभा के मुरगु गांव स्थित बूथ नंबर 69 पर मतदान किया। वे बीजेपी के सिसई से उम्मीदवार हैं। 

चाईबासा में भाजपा प्रत्याशी जेबी तुबिद अपनी पत्नी व पूर्व मुख्य सचिव राजबाला वर्मा के साथ मतदान किया।  

कुंदन की रिपोर्ट

Suggested News