बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

झारखंड चुनाव : राज्य के इस सीट पर होगी अपनों के बीच जंग, जेठानी-देवरानी, चाचा-भतीजा होंगे आमने-सामने

झारखंड चुनाव : राज्य के इस सीट पर होगी अपनों के बीच जंग, जेठानी-देवरानी, चाचा-भतीजा होंगे आमने-सामने

NEWS4NATION DESK : झारखंड विधान सभा चुनाव में इसबार एक सीट पर अपनों के बीच जंग देखने को मिलेगी। दरअसल झरिया विधान सभा सीट पर चार प्रमुख दलों ने जो अपने-अपने प्रत्याशी दिए है। वे चारो आपस में रिश्तेदार है।

झरिया सीट पर जहां बीजेपी ने निवर्तमान विधायक संजीव सिंह की पत्नी रागिनी सिंह को टिकट दिया है। वहीं कांग्रेस ने धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेसी नेता दिवंगत नीरज सिंह की पत्नी पूर्णिमा सिंह को चुनाव मैदा में उतारा है। बता दें नीरज सिंह और संजीव सिंह अपने चचेरे भाई है।  

वहीं आजसू ने अवधेश यादव और जेवीएम की ओर से योगेंन्द्र यादव के चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है। ये दोनो भी आपस में चाचा-भतीजा है। 

बताते चलें कि इन सभी के बीच राजनीतिक प्रतिद्वंदिता पुराने समय से चली आ रही है। एक ओर जहां सिंह मेंशन और रघुकुल के बीच अदावत जग जाहिर है। इसी अदावत की वजह से दोनों घरानों के बीच कई बार खुनी जंग भी हो चुकी है। 

धनबाद के पूर्व डिप्टी मेयर व कांग्रेस नेता नीरज सिंह की हत्या उसी अदावत का नतीजा रहा है। नीरज सिंह की हत्या की साजिश के आरोप में झरिया विधायक संजीव सिंह इनदिनों जेल में है। 

वहीं योगेन्द्र सिंह और अवधेश यादव के बीच भी राजनीतिक वर्चस्व का खेल लंबे समय से जारी है। पहले यहां से आबो देवी चुनाव लड़ती थी, वहीं उनके खिलाफ उनके सगे देवर योगेंद्र चुनाव लड़ते थे। इसबार आजसू ने अवधेश यादव को यहां से चुनाव मैदान में उतारा है जो उनके भतीजे है।    

Suggested News