बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्रदेश में बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, 1 दिन में 10 मौत से मचा हड़कंप

प्रदेश में बेकाबू होता जा रहा है कोरोना, 1 दिन में 10 मौत से मचा हड़कंप

Ranchi : झारखंड में भले ही कोरोना वायरस का प्रकोप देर से शुरु हुआ, लेकिन अब यह अपना विकराल रुप दिखाने लगा है। राज्य में दिन-प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। वहीं इस वायरस से मौत का सिलसिला भी जारी है। 

सोमवार को राज्य में 10 और नए कोरोना संक्रमितों दम तोड़ दिया, इसके साथ ही राज्य में कोरोना से मौत का आंकड़ा 71 पर पहुंच गया है। 

20 जुलाई सोमवार को राज्य के जमशेपुर शहर में कोरोना से सबसे अधिक 6 मौतें हुई। वहीं धनबाद में दो और  गढ़वा और रामगढ़ के एक-एक संक्रमित मरीज कोरोना से जंग हार गए।  

इस बीच सूबे में 232 पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिनमें सबसे अधिक राजधानी रांची से 71 मरीज शामिल है। प्रदेश में अबतक 117 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके। 

रांची से मो.मोईजुद्दीन की रिपोर्ट

Suggested News