बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

JHARKHAND NEWS: 14 जुलाई को शपथ लेंगे नये राज्यपाल, 12 को रवाना होंगी द्रौपदी मुर्मू

JHARKHAND NEWS: 14 जुलाई को शपथ लेंगे नये राज्यपाल, 12 को रवाना होंगी द्रौपदी मुर्मू

रांची: झारखंड के नये राज्यपाल रमेश बैस 13 जुलाई की शाम रांची आयेंगे और 14 जुलाई को वे राजभवन में शपथ लेंगे। जबकि 12 जुलाई की सुबह राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू राजभवन से ओड़िशा के लिए रवाना होंगी। 

मिली जानकारी के अनुसार रविवार को राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू को राजभवन में फेयरवेल दिया जायेगा। यह आयोजन देर शाम होगा।  शपथ ग्रहण को लेकर सरकार की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। पदाधिकारियों की लगातार बैठकें हो रही हैं।

ज्ञात हो कि मोदी कैबिनेट के विस्तार से कुछ दिन पहले ही कई राज्यों के राज्यपाल बदले गये थे। इसमें झारखंड में रमेश बैस को नया राज्यपाल बनाया गया था। रमेश बैस इससे पहले त्रिपुरा के राज्यपाल थे। बैस रायपुर (छत्तीसगढ़) के रहने वाले हैं। इनकी प्रारंभिक शिक्षा भोपाल में हुई है। रमेश बैस ने पहली बार 1978 में नगर निकाय का चुनाव लडकर जीत हासिल की थी। बैस केंद्र में अटल बिहारी सरकार में 1999 में वन मंत्री भी रह चुके हैं।

Suggested News