बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

प्यार में छात्रा को मिला धोखा : शादी का वादा कर झारखंड के युवक ने प्रेमिका से कई बार किया गंदा काम, केस दर्ज

प्यार में छात्रा को मिला धोखा : शादी का वादा कर झारखंड के युवक ने प्रेमिका से कई बार किया गंदा काम, केस दर्ज

AURANGABAD :औरंगाबाद के अम्बा में झारखंड से आये युवक ने छात्रा के साथ किया दुष्कर्म, परिजनों के द्वारा यह बताया गया कि छात्रा अपने नानी के घर गई थी इसी क्रम में युवक से उसकी मुलाकात हुई और दोनो में संपर्क हो गया था। युवक मोबाइल से युवती से बात करने लगा था और दोनो में प्यार परवान चढ़ गया था। दोनों एक दूसरे के साथ जीने मरने को तैयार थे। युवक ने छात्रा से शादी करने को कह उसके साथ कई बार गंदा काम भी किया था।   

 इस बारे में महिला थानाध्यक्ष आरती कुमारी ने बताया कि आरोपित युवक छात्रा से शादी करने का झांसा देकर गंदा काम किया है। छात्रा का नानी का घर युवक के घर है।  युवक ने नानी के घर ही छात्रा के साथ दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया है। 

आरती कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर छात्रा का 164 का बयान कोर्ट में कराया गया है। आरोपित युवक की गिरफ्तारी के लिए पुलिस गांव में छापेमारी कर रही है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Suggested News