बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जीतन राम मांझी का नीतीश कुमार को समर्थन, NDA छोड़ महागठबंधन में आयी HAM

जीतन राम मांझी का नीतीश कुमार को समर्थन, NDA छोड़ महागठबंधन में आयी HAM

पटना. नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। अब जल्द ही महागठबंधन में शामिल होकर सरकार बनाएंगे। इस महागठबंधन में राजद, जदयू, कांग्रेस और लेफ्ट के अलावा जीतन राम मांझी की पार्टी हम भी होगी। जीतन राम मांझी ने भी बिहार एनडीए को छोड़ कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार को बिना शर्त समर्थन का ऐलान किया है। 

जदयू एक बार फिर बिहार में महागठबंधन में शामिल हो रही है। इसको लेकर जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश आप आगे बढ़िये... देश आपका इंतजार कर रहा है। उनके इस ट्वीट को अगले लोकसभा चुनाव में विपक्ष के पीएम कैंडिडेट के रूप में देखा जा रहा है।

बिहार एक बार फिर महागठबंधन की सरकार बनने जा रही है। कुछ देर में इसका आधिकारिक घोषणा कर दी जाएगी। कुछ देर बाद महागठबंधन के विधायकों की बैठक होगी। इसमें जदयू के विधायक भी शामिल होंगे। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2014 के बाद जदयू, भाजपा से नाता तोड़कर महागठबंधन में शामिल हुई थी। 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में जदयू ने महागठबंधन में ही चुनाव लड़ा था। इसमें महागठबंधन को बड़ी जीत हुई थी। हांलाकि यह महगठबंधन ज्यादा दिनों तक नहीं चल पाया और 2017 में टूट गया। जदयू फिर भाजपा से हाथ मिलाकर एनडीए में शामिल हुई थी।

वहीं बिहार एनडीए में पशुपति पारस की पार्टी रालोजपा अभी है। पारस ने एनडीए में रहने का ऐलान किया है। वहीं चिराग ने भी नीतीश कुमार के इस फैसले को गलत बताते हुए नीतीश कुमार पर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि मैंने तो पहले ही कह दिया था कि नीतीश कुमार पलटी मार सकते हैं।


Suggested News