बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : NDA की संयुक्त प्रेस-वार्ता स्थगित, अपरिहार्य कारणों का दिया गया हवाला

अभी-अभी : NDA की संयुक्त प्रेस-वार्ता स्थगित, अपरिहार्य कारणों का दिया गया हवाला

PATNA : अभी-अभी एक बड़ी खबर सामने आई है। आज जदयू के प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास पर होने वाली एनडीए की बैठक को स्थगित कर दिया गया है। प्रेस-वार्ता को स्थगित करने के पीछे अपरिहार्य कारणों का हवाला दिया गया है। 

बता दें कि आज एनडीए ने संयुक्त पीसी का एलान किया था। यह प्रेस-वार्ता जदयू प्रदेश अध्यक्ष वशिष्ठ नारायण सिंह के आवास के सरकारी आवास हार्डिंग रोड, (हज भवन के सामने) पटना होना था। इसके लिए 4 बजे का समय रखा गया था। 

एनडीए की इस प्रेस-वार्ता में तीनो घटक दल जदयू, बीजेपी और लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष समेत बीजेपी के प्रदेश उपाध्यक्ष देवेश कुमार के शामिल होना था। 

इस एनडीए की ओर से इस बात का एलान किया गया था कि उस संयुक्त प्रेस-वार्ता के माध्यम से बिहार में हो रहे उपचुनाव को लेकर उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की जायेगी।  

विवेकानंद की रिपोर्ट

Suggested News