बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

अभी-अभी : वैशाली में दिन-दहाड़े 55 किलो सोना की लूट, 8 की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

अभी-अभी : वैशाली में दिन-दहाड़े 55 किलो सोना की लूट, 8 की संख्या में आए अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

HAJIPUR :  अभी-अभी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है। जहां अपराधियों ने मुथुट फाइनेंस कंपनी में सोना लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। 

बताया जा रहा है कि  जिला मुख्यालय हाजीपुर के सिनेमा रोड स्थित मुथुट फाइनेंस कंपनी में  8 की संख्या में आये हथियारबंद अपराधियों  लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। अपराधी  तकरीबन 55 किलो सोना लूट कर फरार हो गए है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल व्याप्त है। 

मिल रही जानकारी के अनुसार 8 की संख्या में अपराधियों ने सबसे पहले कंपनी के गार्ड और कर्मचारियों को हथियार के बल पर बंधक बना लिया। फिर कंपनी में जमा तकरीबन 55 किलो सोना को लूट कर आराम से फरार हो गये।

इधर घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और प्रभारी  एसपी एम. के. चौधरी  मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुटे है। एसपी ने बताया है कि कंपनी की ओर से 55 किलो सोना लूट की बात सामने आई है। मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

मनोज कुमार की रिपोर्ट

Suggested News