बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कृषि आंदोलन में शामिल होने जा रहे ओडिसा के किसानों का जत्था कैमूर पहुंचा, राजद ने किया स्वागत

कृषि आंदोलन में शामिल होने जा रहे ओडिसा के किसानों का जत्था कैमूर पहुंचा, राजद ने किया स्वागत

कैमूर। उड़ीसा से किसान चेतना यात्रा के बैनर तले 500 से अधिक महिला पुरुष किसान कैमूर के मोहनिया पहुंचे । जहां उन्हें रात्रि में रहने और खाने-पीने का व्यवस्था राजद के विधायक और कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया था। इन सभी किसानों को दिल्ली में तीन कृषि कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन में शामिल होने के लिए दिल्ली बॉर्डर पर जाना है। 

यह सभी किसान उड़ीसा से 15 जनवरी को चले थे जिन्हें 21 जनवरी तक दिल्ली बॉर्डर पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। किसानों के इस चेतना यात्रा में लगभग 70 महिलाएं और पुरुष शामिल है। कैमूर के मोहनिया में इन किसानों को बिहार यूपी बॉर्डर तक राजद के विधायक और कार्यकर्ता पहुंचाएंगे। 

जन चेतना यात्रा में शामिल उड़ीसा के किसानों ने बताया 500 से अधिक की संख्या में पुरुष और महिला किसान यहां पर पहुंचे हुए हैं। हम सभी को दिल्ली बॉर्डर पर जाना है ।जहां कृषि कानून के खिलाफ धरना प्रदर्शन चल रहा है। हम लोगों को अगर बीच में सरकार बॉर्डर पर ही रोकती है तो हम लोग वहीं सड़क पर धरना प्रदर्शन अपना चालू करेंगे। जब तक कृषि कानून वापस नहीं होगा तब तक हम लोग भी अपना पैर पीछे नहीं खींचेंगे। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार बड़े औद्योगिक घरानों को लाभ पहुंचाने के लिए ऐसे कानून को लेकर आई है। इससे किसी किसान को लाभ नहीं होगा और उन्हें निजी कंपनियों के दबाव में काम करना पड़ेगा।


Suggested News