जानिए अगले 1 साल तक किन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा, किनके होंगे हर सपने साकार!

PATNA : दीपावली अर्थात दीपों का पर्व। अंधकार से प्रकाश की ओर ले जाने वाला यह महोत्सव इस वर्ष बेहद विशेष योगों से परिपूर्ण होगा। दीपावली की पूजा विशाखा नक्षत्र में होगी जिसके स्वामी गुरु हैं। गुरु इस समय सिंह राशि में स्थित है एवं राहु कन्या में रहेगा। इस बार दीपावली पर गुरु सिंह राशि में रहेगा एवं राहु कन्या में रहेगा। यह योग इससे पहले 1884 में बना था। इसके बाद यह योग दोबारा 131 साल बाद सन् 2145 में बनेगा।
महालक्ष्मी वर्ष का आरंभ
दीपावली से नए महालक्ष्मी वर्ष का आरंभ माना जाता है। इस महालक्ष्मी वर्ष में देवी लक्ष्मी की आप कर कितनी कृपा रहेगी। नौकरी, व्यवसाय, स्वास्थ्य और पारिवारिक जीवन के लिए अगला एक साल यानी इस 2018 दिवाली से 2019 दिवाली तक का समय कैसा गुजरेगा जानिए...
मेष: मेहनत से खुल जाएंगे कामयाबी के द्वार
दिवाली मेष राशि के लोगों के लिए अपनी अंजुली में खुशियां समेटकर ला रही है। सालभर व्यस्तता, भागदौड़ के साथ आनंद और हर्ष रहेगा। इस दीपोत्सव पर आर्थिक लाभ या किसी सुखद घटना से होठों पर बरबस मुस्कान आएगी। कोई अच्छी खबर फुलझड़ियों की तरह दिल खुश कर जाएगी। इसके साथ ही मान-प्रतिष्ठा के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। यह स्थिति मेहनत से कामयाबी का बड़ा द्वार खोलेगी। विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से समय मिला-जुला है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी।
वृष : मिला-जुला रहेगा समय, गुप्त शत्रुओं से बचें
दिवाली की महानिशा वृष राशि वालों के लिए आनंद और सबक दोनों की सौगात ला रही है। यह समय आपके लिए मिला-जुला रहेगा। आप कभी मुस्कुरायेंगे, कभी छटपटाएंगे। इस काल में आपको अपनी प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहना चाहिए। आपको धन, सुख-समृद्धि प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य के स्तर पर आपको यौन समस्याओं और महिलाओं को दैहिक कष्ट से गुजरना पड़ सकता है। अचानक व्यय और हानि के साथ ही लाभ की स्थितियां बनती रहेंगी। गुप्त शत्रुओं से बेचैनी और देह के निचले भाग में कष्ट हो सकता है।
मिथुन : करियर के लिए समय उत्तम है
इस दिवाली मिथुन राशि के लोगों के जीवन में नया उजाला भर सकती हैं। इस राशि के स्वामी ग्रह बुद्धि के मालिक बुधदेव हैं, जिन्हें समस्त ग्रहों में राजकुमार की पदवी हासिल है। आलस्य में वृद्धि व भाग दौड़ से थकान महसूस होगी। वाणी की कुशलता में वृद्धि होगी। आनेवाले दिनों में आपका मौन नहीं, वाणी मुखर होगी। शनि की स्थिति एक तरफ जहां प्रतिष्ठा दिलाएगी, वहीं मानसिक कष्टों से भी गुजरना होगा। गुरु की स्थिति से किसी बड़े सम्मान की प्राप्ति होगी। सफलता मिलेगी। करियर के लिए समय उत्तम है। वरिष्ठ लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी पुराने विवाद का निपटारा होगा। करियर में दायित्वों को नया आकाश मिलेगा। यात्राएं बढ़ेंगी स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
कर्क: आर्थिक वृद्धि के योग, योजनाएं पूरी होंगी
यह दिवाली कर्क राशि के लोगों के लिए कई सौगातें लेकर आ रही है। विधाता का संकेत है कि आनेवाला साल जिंदगी में उड़ान की दास्तान के कई नए पन्ने जोड़ेगा। इस साल व्यवसायिक लाभ और करियर में जबरदस्त उन्नति होगी। साथ ही त्वचा संबंधी कष्ट हो सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कोई चतुर व्यक्ति धनलाभ का कारण बन सकता है, वहीं निम्न व्यक्ति मानसिक कष्ट दे सकता है। शिक्षा में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के अवसर प्राप्त होंगे। विदेश में उच्च शिक्षा के प्रयास सफल होंगे। एकाग्रता पर ध्यान दें। करियर को नए पंख लगेंगे। नई जिम्मेदारियों का सूत्रपात होगा। लाभ के नए अवसर मिलेंगे। संपत्ति से लाभ होगा।
सिंह : आपके लिए अनुकूल समय रहेगा
यह दिवाली सिंह राशि के लिए विशेष सौगात लाएगी। धन का लाभ होगा। फिर भी बेचैनी, उदासी, कलह और तनाव के साथ सिर में पीड़ा संभव है। आपको शनि की ढैय्या से मुक्त होने का स्पष्ट आभास होगा। अनावश्यक खर्च बढ़ सकता है। गुरु मंगल की राशि वृश्चिक में बैठ कर किसी फायदे की पटकथा लिखेंगे। करियर में उल्लेखनीय अवसर मिलेंगे। करियर को नया आकाश मिलेगा। कोई सम्मान संभव है। किसी अधीनस्थ से विवाद के बाद करीबी बढ़ेगी। व्यक्तिगत जीवन में साथी से प्यार का इजहार संबंधों के तनाव को कम करेगा। बेमतलब की बातों पर कान न दें। संतान की सफलता सुकून देगी। मां के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ेगी। स्वास्थ्य मिला जुला रहेगा।
कन्या : सकारात्मकता से आगे बढ़ें, शनि न्याय करेंगे
इस राशि के लोग दैहिक कष्ट और आलस्य महसूस करेंगे। आपको निवेश में सतर्क रहना होगा। स्वास्थ्य पर नकारात्मक असर रह सकता है। संपत्ति से जुड़ा कोई तनाव हो सकता है। विधाता का संकेत है कि सकारात्मक विचारों द्वारा नवीन योजनाओं का सूत्रपात करना सही होगा। ग्रहों की स्थितियां ऐसी रहेंगी कि मन में अकारण उदासी छा सकती है। किसी की याद आएगी। गैरजरूरी बातों में न उलझें। शिक्षा में चुनौतियां साफ नज़र आ रही हैं। आपको आसमान छूने के लिए कड़े श्रम की दरकार है। शॉर्टकट से बचें। करियर में धैर्य रखना होगा। परिणाम में देरी हो सकती है। बॉस या सहयोगियों के अजीबोगरीब व्यवहार से विचलित न हों क्योंकि यह उलझन क्षणिक है। व्यक्तिगत जीवन में प्रफुल्लित रहने का प्रयास ही आनंद देगा। उदासी को खुद पर हावी न होने दें। जीवनसाथी के साथ संबंधों में तनाव न लाएं। तुनकमिज़ाजी से बचें। सेहत मिली जुली रहेगी। सतर्क रहना होगा। लापरवाही भारी पड़ सकती है। दवाओं पर निर्भरता कम करें। प्राणायाम और योगासन आपके जीवन की बड़ी आवश्यकता है, इसे स्वीकार करें। आमदनी में अस्थायी कमी हो सकती है। इससे घबराएं नहीं। सकारात्मक रहें।