बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को बीच बैठक में अपराधी ने मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को बीच बैठक में अपराधी ने मारी गोली, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

DESK: करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को एक युवक ने गोली मार दी है। दरअसल, मामला राजस्थान का है। जहां उदयपुर में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष भंवर सिंह को अपराधी ने गोली मार दी है। जानकारी अनुसार दिग्विजय नाम के युवक ने गोली मारी है। वहीं पुलिस ने अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है। 

बता दें कि, करणी सेना के अध्यक्ष उदयपुर में बैठक कर रहे थे इसी दौरान एक युवक ने उन्हें गोली मार दी। वहीं मौके पर मौजदू लोगों ने आरोपी को दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल भंवर सिंह को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी इलाज जारी है। 

वहीं इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। भंवर सिंह की हालत गंभीर बताई जा रही है। उनका इलाज उदयपुर के प्राइवेट अस्पताल में कराया जा रहा है। वहीं इस मामले के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं जिस आरोपी ने गोली चलाई है भवंर सिंह से उसकी पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। 

बताते चलें कि, राजस्थान के गांधी ग्राउंड में 23 सितंबर को करणी सेना और समस्त राजपूत संगठन मेवाड़ की ओर से न्यायाधिकार महासभा होने वाली है। इसी के संबंध में रविवार को पोस्टर विमोचन होना था। इस कार्यक्रम में करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष को गोली मारी गई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही पूरे बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Suggested News