कटिहार पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, ऑटोमेटिक राइफल के साथ दो हथियार तस्करों को किया गिरफ्तार

KATIHAR : जिले में अपराधी बेख़ौफ़ होकर आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। गंभीर घटनाओं को अंजाम देकर अपराधी पुलिस को खुलेआम चुनौती दे रहे हैं। इसी कड़ी में पुलिस ने कटिहार में एक ऑटोमेटिक राइफल के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक बैग में फोल्डिंग करके ऑटोमेटिक राइफल ले जाया जा रहा था ऑटोमेटिक राइफल इसी दौरान फलका थाना पुलिस ने गश्ती के दौरान अहले सुबह जब संदेह के आधार पर दोनों युवक को रोकने की कोशिश किया  तो दोनों युवक भागने की कोशिश करने लगे। 

Nsmch
NIHER

लेकिन पुलिस ने खदेड़ कर ब्लॉक मोड़ के पास से दोनों युवक को गिरफ्तार कर लिया। इसमें से एक युवक का अपराधिक इतिहास भी है। फिलहाल पुलिस आगे जांच कर रही है। बताते चलें कटिहार में अचानक हथियार तस्करी की चर्चा जोर पकड़ने लगा है। इस बीच यह कटिहार पुलिस के लिए बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है।

कटिहार से श्याम की रिपोर्ट