बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जैसे काम कर रहे थे, वैसे ही अपना जलवा रखिएगा बरकरार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्पीकर ओम बिरला के तारीफों की बांधी पुल...

जैसे काम कर रहे थे, वैसे ही अपना जलवा रखिएगा बरकरार, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने स्पीकर ओम बिरला के तारीफों की बांधी पुल...

PATNA: भाजपा सांसद ओम बिरला 18वीं लोकसभा के स्पीकर चुन लिए गए हैं। ध्वनिमत से ओम बिरला को स्पीकर चुना गया है। बता दें कि लोकसभा स्पीकर के रुप में दूसरी बार ओम बिरला को जिम्मेदारी मिली है। पक्ष विपक्ष ने इस दौरान ओम बिरला को बधाई दी। इस दौरान जदयू सांसद और केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी ओम बिरला को दूसरी बार स्पीकर बनने के लिए बधाई दी। साथ ही उनके पहले कार्यकाल की सराहना भी की। बता दें कि, ओम बिरला 17वीं लोकसभा में भी अध्यक्ष पद संभाले थे। 

वहीं केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने कहा कि, 18वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रुप में निर्वाचित होने के लिए मैं आपको हृदय से धन्यवाद देता हूं। और 17वीं लोकसभा के अध्यक्ष के रुप में भी हमने आपकी कार्यशैली देखी है। 17वीं लोकसभा में भी आपने जो संसदीय परंपरा और लोकतंत्र का नया कृतिमान स्थापित किया था। उन्होंने कहा कि, 17 वीं लोकसभा में आपने उच्च लोकतांत्रित परंपरा को भी स्थापित किया था।

ललन सिंह ने आगे कहा कि, जो पहली बार संसद के सदस्य बने थे उनको भी मध्य रात्रि तक सदन चलाकर बोलने का अवसर दिया। उनके अंदर का कौशल विकसित किया, ताकि वो संसद के कार्यवाही में कुशल सांसद के रुप में शामिल हो सके। आपने संसद में कई दिनों तक शुन्यकाल में महिला सदस्यों को मौका दिया अपनी बात रखने के लिए यह अपने आप में एक कृतिमान है। आशा है कि आप उस कृतिमान को और ऊंचाई तक ले जाएंगे। 

मालूम हो कि, आजादी के बाद तीसरी बार लोकसभा अध्यक्ष का चुनाव हुआ। एनडीए उम्मीदवार ओम बिरला के सामने कांग्रेस के के सुरेश थे। हालांकि विपक्ष वोटिंग की मांग नहीं की और ध्वनि मत से ओम बिरला को लोकसभा अध्यक्ष चुन लिया गया। वहीं स्पीकर के चुनाव के पहले केंद्रीय मंत्री ललन सिंह के आवास पर एनडीए नेताओं को जमावड़ा हुआ। यहां से सभी नेता सदन के लिए रवाना हुए। माना जा रहा था कि यहां एनडीए सांसदों की बैठक हुई। जिसको लेकर ललन सिंह ने कहा कि, कोई बैठक नहीं थी।

बिहार के एनडीए के जितने सांसद थे, मंत्री थे सभी को हमने नास्ते पर आमंत्रित किया था। और सब लोग नास्ता करके संसद गए हैं, हमलोग भी संसद जा रहे हैं, कोई बैठक नहीं थी हम बिहार के एनडीए नेताओं को नास्ते पर बुलाए थे। वहीं इस दौरान स्पीकर के चुनाव को लेकर ललन सिंह ने कहा था कि, अब पहली बार चुनाव हो रहा है तो राहुल गांधी से पूछना चाहिए नया नया पंरपरा क्यों शुरु कर रहे हैं। कांग्रेस पार्टी इसका जवाब दें। 

Editor's Picks