बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

किसानों के समर्थन में राजद का प्रदर्शन कल, तेजस्वी बोले, ये कैसी सरकार, जो इतने गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी गायब हैं

किसानों के समर्थन में राजद का प्रदर्शन कल, तेजस्वी बोले, ये कैसी सरकार, जो इतने गंभीर मुद्दे पर प्रधानमंत्री मोदी गायब हैं

पटना... किसानों के समर्थन में कल राजद गांधी मैदान पटना में धरना प्रदर्शन करेगी। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बताया कि गांधी के विचारों का हनन किया जा रहा है, इसलिए राजद गांधी मैदान में गांधी की प्रतिमा के नीचे बैठकर धरना प्रदर्शन करेगी। वहीं तेजस्वी यादव ने किसानों को लेकर कहा कि ये कैसी सरकार है, जब देश में किसान परेशान हैं तो पीएम मोदी जी गायब हैं। किसानों को कृषि कानून पर कोई विस्तार से चर्चा नहीं की गई है कि किसान किस प्रकार से काम करेंगे। अगर उन्हें कोई परेशानी हुई तो कहां जाएंगे। 

परेशानी आने पर किसान चक्कर लागएंगे, किसानों को चक्कर लगाना पड़ेगा और इस हिसाब से किसानों के लिए कोई व्यवस्था नहीं है। बीजेपी के सबसे लंबे सहयोगी अकाली दल के मंत्री जो सहयोगी थे उनके मंत्री ने इस्तीफा दे दिया। हतना ही नहीं लोग अपने सम्मान तक वापस कर रहे हैं। फिर भी सरकार नहीं समझ रही है। 

पहले कोई आंदोलन होता था तो बात होती थी, लेकिन मौजूद सरकार तो बात ही नहीं करती। प्रधानमंत्री गायब हैं। प्रधानमंत्री को बात सुननी चाहिए थी या नहीं। जनप्रतिनिधि का यही काम होता है। फैसला जनता का होना चाहिए। कोरेना काल है प्लेन चल रहा है ट्रेन नहीं चल रहा है। सभी लोगों को बर्बाद किया जा रहा है। किसान, मजदूर, व्यवसाय हो या अन्य वर्ग किसी की पूछ मौजूद सरकार में नहीं है। किसी को अधिकार भी नहीं दिया जा रहा है। 


Suggested News