बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

कुंभ मेला : मंगलवार से शुरु होगा पहले शाही स्नान का सिलसिला, तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

कुंभ मेला : मंगलवार से शुरु होगा पहले शाही स्नान का सिलसिला, तैयारी पूरी, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

NEWS4NATION DESK :मंगलवार प्रयागराज कुंभ मेले में कल मंगलवार को अहले सुबह से शाही स्नान का सिलसिला शुरू हो जाएगा। मेला क्षेत्र में सभी अखाड़ों के पहुंचने से पहले शाही स्नान का शंखनाद हो गया है। अखाड़ों के निशान और उनके ईष्ट देवताओं की शाही सवारी यात्रा में आगे-आगे चलेगी। वैष्णव अखाड़ा इनकी अगुवाई करेगा। वहीं प्रशासन ने एक दिन पहले ही घाट को तैयार कर लिया है। आज सोमवार से ही मेला क्षेत्र में यातायात पर प्रतिबंध लग गया है।

अखाड़े अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार

संगम तट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ पहुंचनी शुरू हो गई है। नामचीन संतों के यहां विदेशी मेहमान भी पहुंचने लगे हैं। अखाड़े अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं। निरजंनी अखाड़े में आज सोमवार को महामंडलेश्वर बन रहीं केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति भी शामिल होंगी। महिला महामंडलेश्वरों की संख्या 50 से ज्यादा है।

देश के सबसे बड़े जूना अखाड़ा में महामंडलेश्वरों एवं नागा संन्यासियों की संख्या सबसे ज्यादा है। यहां करीब 350 महामंडलेश्वर व एक लाख से ज्यादा नागा संन्यासी हैं। इस बार अखाड़े में किन्नर अखाड़ा के शामिल होने से संख्या और बढ़ गई है। अखाड़े में रविवार की शाम को चार और महामंडलेश्वर बनाए गए हैं। जिन वाहनों में महामंडलेश्वर बैठेंगे, उनकी साज-सज्जा का काम शुरू हो गया है। जूना अखाड़े में महिला नागा संन्यासी भी स्नान में शामिल होंगी।

वहीं जूना की तरह महानिरंजनी अखाड़ा भी दमखम के साथ तैयार हो रहा है। अखाड़े के सचिव महंत रवीन्द्र पुरी ने दावा किया कि करीब पांच हजार नागा संन्यासी शाही स्नान के लिए अखाड़े से निकलेंगे। इसमें सात महिला महामंडलेश्वर भी शामिल होंगी।

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

इधर शाही स्नान को लेकर प्रशासन की ओर से पूरी व्यवस्था की गई है। पूरे कुंभ नगर में जल, थल व नभ से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए एनएसजी के 180 कमांडो, एटीएस के 120 कमांडो एनडीआरएफ की 480 सदस्यीय टीम, एसडीआरएफ की 320 सदस्यीय टीम और करीब 42000 पुलिसकर्मी तैनात किए गये है। वहीं 3500 सीसीटीवी कैमरो के साथ 17 ड्रोन कैमरे से पूरे क्षेत्र पर नजर रखी जा रही है। 120 डायल 100 की गाड़िया मेले में तैनात की गई है। वहीं तीन कंट्रोल रूम 24 कंपनी पैरामिलिट्री 120 जल पुलिस के जवान 25 बम निरोधक दस्ता सात एंटी सबोटाज टीम और 24 स्टीमर तीन क्रूज को हर आपात स्थिति निपटने के लिए तैनात किए गए है। 

Suggested News