कैमूर पहुंचे मंत्री सुरेन्द्र राम ने मोदी सरकार पर किया हमला, महिला आरक्षण बिल को बताया चुनावी लॉलीपॉप

कैमूर पहुंचे मंत्री सुरेन्द्र राम ने मोदी सरकार पर किया हमला

KAIMUR : बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल सिर्फ एक चुनावी लॉलीपॉप है। जिसे पिछड़ा अति पिछड़ा किसान मजदूर सभी वर्ग के लोग समझ रहे हैं। 

बता दें की श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के लिए एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। जिसको लेकर श्रम संसाधन मंत्री सह कैमूर जिले के प्रभारी मंत्री सुरेंद्र राम शनिवार की दोपहर मोहनिया के मछनहट्टा गांव में राजद नेता सुबास यादव के घर पहुंचे। जहां भभुआ राजद विधायक भरत बिंद सहित सैकड़ो की संख्या में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया।

इस दौरान मीडिया से रूबरू होते हुए बिहार सरकार के श्रम संसाधन मंत्री सुरेंद्र राम ने कहा कि महिला आरक्षण बिल बीजेपी का एक चुनावी लॉलीपॉप है। आरक्षण बिल लाने से पहले बीजेपी को एक सर्वे करना चाहिए था। आरक्षण का मतलब यह होता है कि उन समुदाय के लोगों को आगे बढ़ाना। जो महिला पिछड़ी हुई है। उनको विशेष आरक्षण देकर के उनको आगे बढ़ाना चाहिए। 

Nsmch

वहीँ उन्होंने कहा की जिस प्रकार से एनडीए के साढ़े 9 साल की सरकार में महंगाई,बेरोजगारी व अन्य चीजें बढ़ी हैं। इसको नौजवान, बेरोजगार, किसान, पिछड़ा, अति पिछड़ा सभी लोग समझ रहे हैं। आने वाले 2024 के चुनाव में मोदी औ एनडीए को पूरी तरह खत्म कर देना है।

कैमूर से देवब्रत की रिपोर्ट