बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

लखीसराय में नदी से विवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

लखीसराय में नदी से विवाहिता का शव बरामद, परिजनों ने ससुरालवालों पर हत्या का लगाया आरोप

LAKHISARAI : हलसी पुलिस ने सोमे नदी से एक विवाहिता का शव बरामद किया है। शव मिलते हीं ईलाके मे सनसनी फैल गई। शव की पहचान बहछा निवासी शत्रुधन तिवारी की  पत्नी मुन्नी देवी के रूप मे की गई है। वहीं मृतिका के परिजनों ने पति समेत ससुराल वालो पर हत्या कर शव को सोमे नदी मे फेंक दिए जाने का आरोप लगाया है। हलसी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पति शत्रुधन तिवारी को गिरफ्तार कर लिया है और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।

मृतक महिला के भाई की मानें तो 2010 मे अपनी बहन मुन्नी देवी की शादी शत्रुधन तिवारी के साथ किया था। लेकिन शादी के बाद से हीं उसे लगातार पति और ससुराल वालो के द्वारा प्रताडित किया जा रहा था। कल ससुराल पक्ष के लोगो के द्वारा फोन पर सूचना दी गई। जिसके बाद बहछा गांव पहुंचे तो पाया कि इन लोगो के द्वारा हत्या कर शव को गायब कर दिया गया है। खोजबीन के बाद शव को सोमे नदी से बरामद किया गया है।

एसडीपीओ रंजन कुमार ने इस मामले को लेकर बताया कि सूचना मिलते हीं पुलिस ने शव को बरामद कर पति को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

लखीसराय से कमलेश की रिपोर्ट

Suggested News