बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

ललन सिंह भारी घबराहट में...JDU विधायक सुरक्षित जगह तलाश रहे, नेता प्रतिपक्ष की भविष्यवाणी- जेडीयू का खात्मा तय

ललन सिंह भारी घबराहट में...JDU विधायक सुरक्षित जगह तलाश रहे, नेता प्रतिपक्ष की भविष्यवाणी- जेडीयू का खात्मा तय

PATNA: बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा ने जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललन सिंह पर जोरदार हमला बोला। विजय सिन्हा ने कहा कि ललन सिंह भारी घबराहट और परेशानी में हैं। उनके साथ लंबे समय तक सत्ता भोगने वाले जदयू के सभी लोगों की बेचैनी बढ़ी है। शनिवार को महागठबंघन पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि जदयू का राजद में विलय की जब से चर्चा चली है तभी से जदयू के विधायक सुरक्षित आश्रय ढूंढने में जुटे हैं। उन्होंने कहा कि सहयोगी तो उनके नेतृत्वकर्ता के लिए आश्रम की व्यवस्था कर चुके हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि उन्हें तो खुद ही आश्रय ढूंढना पडेगा। 

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जदयू के अधिकांश विधायक पार्टी छोड़ने का मन मिजाज बना चुके हैं। उन्होंने कहा कि जदयू के ये विधायक जंगल राज से गुंडा राज के सफर को स्वीकार करने को तैयार नहीं है। मुख्यमंत्री मोहदय भले ही जनता राज कह रहे हों लेकिन उनके कथित जनता राज में आम लोगों की छोडिये जनप्रतिनिधि और अधिकारी तक सुरक्षित नहीं है। उन्होंने जदयू के नेताओं पर तंज कसते हुए कहा कि आज दुर्भाग्य है कि भ्रष्टचारी और जंगलराज को संरक्षित करने वाले पुरोधा की संगति में होने के कारण इनलोगों का भी संवैैधानिक संस्थाओं के प्रति अविश्वास बढ़ गया है। 

विजय सिन्हा ने कहा कि बेगूसराय सहित राज्य के कई जिलों में हत्या के आरोपी अपने ही केस के मामले में ही गवाहों की हत्या कर रहा है और बेखौफ घूम रहा है। इसके बावजूद पुलिस प्रशासन मूकबधिर बैठा है। उन्होनंे कहा कि सत्ता में बैठे लोग हताश और निराश हैं। अब सत्ता चलाने में ये सक्षम नहीं दिखते।उन्होंने कहा कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष पहले इसी सीबीआई के पास राजद के ही नेताओं के भ्रष्टाचार में लिप्त होने का सबूत पहुंचाते थे, लेकिन अब इन्हें ही विश्वास नहीं है।विस के पूर्व स्पीकर ने कहा कि प्रधानमंत्री बनने की महत्वकांक्षा में छोटे भाई अपने सजायाफ्ता बडे भाई को क्लीनचिट देने में जुटे हैं, जैसे उन्हें जेपी आंदेालन या स्वतंत्रता संग्राम की लडाई में भाग लेने के लिए  न्यायालय द्वारा सजा सुनाई गई हो।

Suggested News