बिहार उत्तरप्रदेश मध्यप्रदेश उत्तराखंड झारखंड छत्तीसगढ़ राजस्थान पंजाब हरियाणा हिमाचल प्रदेश दिल्ली पश्चिम बंगाल

LATEST NEWS

जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर ललन सिंह का आया बड़ा बयान, पार्टी दफ्तर में हलचल, आनन- फानन में विजय चौधरी मीडिया से हुए रूबरू

जदयू अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने पर ललन सिंह का आया बड़ा बयान, पार्टी दफ्तर में हलचल, आनन- फानन में विजय चौधरी मीडिया से हुए रूबरू

PATNA: बिहार का सियासी पारा हाई है। मंगलवार को जदयू अध्यक्ष ललन सिंह के इस्तीफा की खबर सामने आने के बाद पूरे राज्य की सियासत गरमा गई। बिहार सहित पूरे देश की राजनीति में हड़कंप मच गया। ललन सिंह के इस्तीफा की खबर मिलते ही जदयू कार्यालय में भी हलचल बढ़ गई। आनन फानन में जदयू नेता पार्टी कार्यालय पहुंचने लगे। वहीं वित्त मंत्री विजय चौधरी में पार्टी कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने ललन सिंह के इस्तीफे को खंडन किया। खुद ललन सिंह ने भी अपने इस्तीफे का खंडन किया है। 

जानकारी के अनुसार ललन सिंह ने भी एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान अपने इस्तीफे की खबर का खंडन किया है। ललन सिंह ने कहा कि, मैंने कोई इस्तीफा नहीं दिया है। मेरे इस्तीफे की खबर झुठी है। वहीं ललन सिंह के इस बयान के बाद उनकी इस्तीफे की उठ रही अटकलों पर विराम लग गया है।

विजय चौधरी ने कहा कि, हमें इस बात की जानकारी नहीं है। उन्होने कहा कि, पार्टी कार्यालय को इसकी सूचना नहीं है। अटकलें पैदा हुई है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। उन्होंने कहा कि, 29 को दिल्ली में जदयू का राष्ट्रीय कार्यकारिणी के साथ ही राष्ट्रीय परिषद की भी बैठक हो रही है। यह आयोजन काफी टाइम से नहींं हुआ था। इसलिए बैठक की जा रही है। वहीं लोकसभा का चुनाव भी निकट है। इसलिए लोकसभा चुनाव में जदयू की क्या रणनीति होगी इन सब की चर्चा इस बैठक में होगी। 

वहीं विजय चौधरी ने कहा कि, इंडिया गठबंधन में भी सभी पार्टियां है। कैसे सीट शेयरिंग होगी, क्या रणनीति होगी, कैसे काम होगा इसलिए यह बैठक का आयोजन किया जा रहा है। वहीं ललन सिंह के इस्तीफे को लेकर विजय चौधरी ने पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, सुशील मोदी कुछ भी बोलते हैं। बीजेपी में उनका कोई सम्मान नहीं है। वह ऐसे ही कुछ भी बोलते हैं। खबर झुठी फैलाई गई है।   

Suggested News